लोकसभा चुनाव 2024 के नजदीक आते ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हिसार उद्योगपति एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल के बाद अब देश की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल उनकी मां सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ दी है। जिंदल हाउस में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। सावित्री जिंदल ने एक्स पर लिखा, ‘मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कांग्रेस नेतृत्व की सदैव आभारी रहूंगी।’
BJP ज्वाइन करेंगी सावित्री
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल ने 3 दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का हाथ थामा था। उनको BJP ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से टिकट देकर लोकसभा का प्रत्याशी भी बनाया है। सावित्री का कहना है कि उनके बेटे नवीन परिवार से विमर्श करके भाजपा में गए हैं। अब वह भी भाजपा में शामिल होकर पीएम के विकसित भारत के सपने को साकार करेंगी।
मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है।
हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं ।
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सावित्री जिंदल?
84 वर्षीय सावित्री जिंदल समूह का कारोबार संभाल रही हैं। पिछले 2 साल में उनकी संपत्ति में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। दुनिया की अमीर महिलाओं में सावित्री 56वें नंबर पर हैं। वहीं देश में वह पहले नंबर पर आती हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार उनकी संपत्ति करीब 2.47 लाख करोड़ रुपये है। पिछले 10 वर्षों से वह हिसार का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
-एजेंसी
- घूमने का शानदार मौका! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ताजमहल समेत आगरा के सभी स्मारकों में एंट्री फ्री - March 6, 2026
- आगरा की तनीषा ने पहले प्रयास में मारी बाजी: बिना कोचिंग बनीं UPSC टॉपर, इंजीनियरिंग छोड़ चुनी देश सेवा - March 6, 2026
- आगरा में दबंगों का तांडव: मामूली विवाद पर दंपति को सड़क पर घेरा, लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला - March 6, 2026