मथुरा। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक युवक ने प्रेमानंद महाराज को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है। धमकी में युवक ने कहा कि अगर मेरे घर की बात करता तो गला काट देता? ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सतना निवासी शत्रुघ्न सिंह नाम के युवक ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा कि पूरे समाज की बात है। मेरे घर के बारे में बोलता तो प्रेमानंद होता या कोई और, मैं उसका गला काट देता। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया में बवाल मचा दिया है। जिसको लेकर हिंदूवादी संगठनों और साधु संतों में भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है। इसी बीच श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलारी बाबा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति प्रेमानंद बाबा की तरफ आंख उठा कर देखेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
प्रेमानंद महाराज ने महिलाओं को लेकर दिया था बयान
बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज ने हाल ही महिलाओं को लेकर एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि आज बच्चे बच्चियां कैसे पोशाकें पहन रहे हैं? कैसे आचरण कर रहे हैं? एक लड़के से ब्रेकअप, दूसरे से व्यवहार, फिर दूसरे से ब्रेकअप तीसरे से व्यवहार, व्यवहार व्यभिचार में परिवर्तित हो रहा है। कैसे शुद्ध होगा? मान लो हमें चार होटल में खाने की आदत पड़ गई तो घर की रसोई का भोजन अच्छा नहीं लगेगा। जब चार पुरुष से मिलने की आदत पड़ गई है तो एक पति स्वीकर करने की हिम्मत उसमें नहीं रह जाएगी।
प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा था कि ऐसे ही जब लड़का चार लड़कियों से व्यभिचार करता है तो वो अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं हो सकता। क्योंकि उसने चार से व्यभिचार करने की आदत बना ली है। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। कई लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे है। वहीं कुई उनके समर्थन पर भी उतर गए है। इसी बीच उन्हें जान से मारने की धमकी है।
साभार सहित
- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसे के बाद योगी सरकार का बड़ा कदम: अब प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर एंट्री पॉइंट पर ही होगी फिटनेस और चालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट… - November 10, 2026
- यूपी में ‘SIR’ के आंकड़ों पर छिड़ी सियासी जंग; सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तंज, बोले— ‘अब तुममें और हममें कोई फर्क नहीं बचा’ - November 10, 2026
- ताजनगरी नहीं, मंदिरों और शिव की नगरी है आगरा.. बल्केश्वर नाथ को समर्पित की गई साहित्यसेवी आदर्श नंदन गुप्ता की पुस्तक ‘आगरा के मंदिर’; संतों ने की सराहना - November 10, 2026