आगरा: अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने व्यास पीठ से भगवान शिव को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिसके बाद सारा संत समाज उनके खिलाफ खड़ा हो गया। अनिरुद्ध आचार्य महाराज ने भगवान शिव को श्री कृष्ण का साला बता दिया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव असल में श्री कृष्ण के साले हैं क्योंकि श्री कृष्ण की शादी उज्जैन में हुई थी। कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य की इस टिप्पणी से सम्पूर्ण संत समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। जिसका असर आगरा में भी देखने को मिल रहा है।
है। आगरा में मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने भी इस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान शिव को भगवान श्री कृष्ण का साला कैसे बता सकते हैं किस पुराण या शास्त्र में कहा ऐसा लिखा है यह बात बिल्कुल गलत है। अनिरुद्ध आचार्य बेकार की बात कर रहे हैं क्योंकि उनको अब लाखों लोग देखते और सुनते हैं तो ऐसे महापुरुष अनिरुद्ध आचार्य जी से मेरा खास तौर से अनुरोध है कि आपकी बातों को लाखों लोग सुनते हैं धर्म का अधर्म ना करिए अर्थ का अनर्थ मत करिए हो सके तो धर्म की जो सही व्याख्या है उस सही व्याख्या पर आप निर्भर रहिएं और लोगों को शास्त्र व पुराणों के माध्यम से आप उन्हें समझाने का प्रयास करिए।
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026