साक्षी मलिक ने रेसलिंग से सन्यास का ऐलान कर दिया है। वह WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह को डब्ल्यूएफआई का नया अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज दिखीं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमने महिला अध्यक्ष की मांग की थी। अगर अध्यक्ष महिला होगी तो उत्पीड़न नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं की भागीदारी नहीं थी। आज भी आप सूची देख सकते हैं, एक भी महिला को पद नहीं दिया गया। हम पूरी ताकत से लड़े थे, लेकिन यह लड़ाई जारी रहेगी। नई पीढ़ी के पहलवानों को लड़ना होगा।
क्या बोले बृज भूषण शरण सिंह?
साक्षी मलिक के इस फ़ैसले पर बृज भूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि साक्षी मलिक के इस फ़ैसले से मुझे क्या लेना-देना?
बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, “मैं जीत का श्रेय देश के पहलवानों और भारतीय कुश्ती संघ के सचिव को देना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि नई फेडरेशन के गठन के बाद कुश्ती प्रतियोगिताएं फिर से शुरू होंगी।”
Compiled: up18 News
- फरवरी में ही छूटने लगे पसीने! दिल्ली-NCR में शुरू हुआ पंखों का दौर, मार्च से पहले ही 34 डिग्री पहुंचा पारा - February 26, 2026
- आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ‘काल’ बनकर दौड़ा डंपर: बाइक सवार दंपत्ति को बेरहमी से कुचला, तोड़ा दम - February 26, 2026
- शराब के नशे में ‘कत्ल-ए-भाई’: आगरा पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई को दबोचा, लोहे की पाइप बरामद - February 25, 2026