कर्नाटक में अज़ान को लेकर नोटिस से जुड़े सवाल पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य के मस्जिदों को अज़ान की आवाज़ तय करने को लेकर नोटिस जारी किया है.
राउत ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने भी इस प्रकार का नोटिस दिया है. अज़ान की आवाज़ कितनी डेसिबल में होनी चाहिए, इस बारे में भी महाराष्ट्र सरकार ने नोटिस जारी किया है.”
इससे पहले कर्नाटक के बेंगलुरू में अदालत के आदेश का हवाला देते हुए पुलिस ने ढाई सौ से ज़्यादा मस्जदों को नोटिस जारी करते हुए लाउनडस्पीकरों को आदेशानुसार आवाज़ में बजाने को कहा है. अदालत के आदेश के मुताबिक लाउडस्पीकर से आने वाली आवाज़ 60 डेसिबल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए.
महाराष्ट्र में भी मस्जिदों के लाउडस्पीकर का मुद्दा गरमाया हुआ है. दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने बीते सप्ताह ही एक संबोधन में ज़िक्र किया था कि अगर मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज़ कम नहीं की गई तो उनके कार्यकर्ता जगह-जगह तेज़ आवाज़ में हनुमान चालीसा बजाएँगे.
-एजेंसियां
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026