बॉलीवुड स्टार संजय दत्त और रवीना टंडन ने 90 के दशक में एक साथ बहुत सी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अब इन दोनों एक्टर्स की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने जा रही है। संजय और रवीना की जोड़ी जल्दी ही कॉमेडी फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ (Ghudchadi) में नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग 23 फरवरी 2022 से जयपुर में शुरू हो गई है।
संजय दत्त और रवीना टंडन के साथ इस फिल्म में खुशाली कुमार और पार्थ समथान भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा, ‘मजेदार फिल्म घुड़चढ़ी के साथ ला रहे हैं हंसी और ड्रामा, आपके दरवाजे पर जल्द आ रही है।’
इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म को दीपक कपूर भारद्वाज ने लिखा है और इसका डायरेक्शन एक नए डायरेक्टर बिनॉय गांधी करने जा रहे हैं। इस फिल्म के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन जल्द ही फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ में भी नजर आने वाले हैं। इन फिल्मों के अलावा संजय दत्त ‘पृथ्वीराज’, ‘तुलसीदास जूनियर’ और ‘शमशेरा’ जैसी फिल्मों भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। रवीना टंडन की बात करें तो वह नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘अरण्यक’ में नजर आई थीं।
-एजेंसियां
- आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में 26 अक्टूबर को भव्य धार्मिक आयोजन: नवीन संत भवन शिलान्यास और क्षमावाणी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर - October 24, 2026
- पीएम मोदी की तस्वीर पर कथित टोना-टोटका का वीडियो वायरल, मऊ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस - October 24, 2026
- आगरा में डॉक्टर के क्लीनिक पर लूट का खुलासा, बिना नंबर प्लेट की थार के साथ मथुरा के पांच बदमाश गिरफ्तार - October 24, 2026