भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में गुरुवार यानी 24 फरवरी को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा।
भारत हाल ही में खत्म हुई टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज को एकतरफा 3-0 से रौंदा था। उसके हौसले बुलंद हैं तो दूसरी ओर श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया में 0-4 से हार मिली थी।
रोहित शर्मा के कप्तानी संभालने के बाद से टीम इंडिया कोई मैच नहीं हारी है तो उसकी कोशिश होगी कि यह विजय अभियान जारी रहे।
भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रिव बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान।
श्रीलंका की टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका (उपकप्तान), दिनेश चंडीमल, दनुष्का गुणाथिलका, कामिल मिशारा, जनीथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, बिनुरा फर्नांडो, शिरन थेकनांडो, महेश तीक्षना, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, आशियान डैनियल।
-एजेंसियां
- आगरा में शादी के महज पांच दिन बाद 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, बिचौलिया सिंडिकेट की जांच में जुटी पुलिस - August 18, 2026
- Agra News: आईआईएमटी ग्रुप के निदेशक के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त, आपराधिक मुकदमे और तथ्य छिपाने पर हुई कार्यवाई - August 18, 2026
- आगरा के बरहन क्षेत्र में सनसनी: 36 घंटे के भीतर रेलवे ट्रैक पर मिले 3 लोगों के शव, पुलिस जांच में जुटी - August 18, 2026