तापसी पन्नू , प्रतीक बब्बर और प्रतीक गांधी ने अपकमिंग फिल्म ‘वो लड़की है कहां’ की शूटिंग पूरी कर ली है। जंगली पिक्चर्स और रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘वो लड़की है कहां’ के रैप-अप से तस्वीरें भी सामने आई है। बीती रात तापसी पन्नू व अन्य टीम ने फिल्म की शूटिंग पूरी की। इस फिल्म में तापसी के अलावा हरलीन सेठी भी नजर आएंगी। फिल्म को अरशद सैयद ने डायरेक्ट किया है। वहीं सिद्धार्थ रॉय कपूर और जंगली पिक्चर्स की अमृता पांडे ने प्रोड्यूस किया है।
‘वो लड़की है कहां’ की रैप-अप की तस्वीरों को देखें तो तापसी पन्नू व्हाइट ड्रेस और रेड हील्स में नजर आ रही हैं। वहीं प्रतीक बब्बर और ‘स्कैम’ फेम प्रतीक गांधी कैजुअल में दिख रहे हैं। उनके साथ फिल्म की पूरी टीम भी इन तस्वीरों में नजर आता है। बता दें प्रतीक गांधी हाल में ही ओटीटी पर रिलीज अजय देवगन के प्रॉडक्शन हाउस में बनी वेब सीरीज द मर्डर मिस्ट्री में नजर आए थे।
तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछले महीने ‘शाबाश मिट्ठू’ और ‘लूप लपेटा’ में नजर आईं। पिछले साल तापसी पन्नू ने अपना प्रोडक्शन हाउस को लॉन्च किया, जिसका नाम ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स’ है। इस पहल में वह कंटेंट क्रिएटर और प्रोड्यूसर प्रांजल खंडड़िया के साथ जुड़ी हैं। अपने प्रोडक्शन हाउस में वह पहली फिल्म ब्लर बना रही हैं जिसमें वह खुद लीड रोल में नजर आएंगी।
-एजेंसियां
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026