कृष्ण जन्म

आगरा में चल रही सबसे बड़ी भागवत में चतुर्थ दिवस नंदोत्सव की धूम, संघ के प्रचारक भी पहुंचे, देखें तस्वीरें और वीडियो

RELIGION/ CULTURE

कथास्थल राज देवम में नेत्र परीक्षण शिविर 21 अक्टूबर को, चश्में फ्री मिलेंगे, मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन कराएंगे संतोष कुमार शर्मा

श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठाचार्य डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर ने कहा – आतंकवादी भस्मासुर की तरह, जो उन्हें आश्रय देता है, पहले उसे ही मारते हैं

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India.  कथा स्थल गोकुल धाम और श्रद्धालु गोप गोपी सदृश्य थे। श्रीहरि ने कृष्ण रूप में जैसे ही गोकुल में जन्म लिया हर तरफ श्रीराधा-कृष्ण और नंद के लाला के जयकारे गूंजने लगे। बधाईयां गवने लगीं। हर भक्त भक्ति में झूमने नाचने लगा। फतेहाबाद रोड स्थित राज देवम रिसॉर्ट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम थी। नंदबाबा और यशोदा मैया ने प्रसाद स्वरूप उपहार भक्तों में खूब लुटाए। कन्हैया के स्वरूप के चरण स्पर्श और दर्शन को हर भक्त व्याकुल था। कथावाचन डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर ने श्रीराम कथा व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का भक्तिमय वर्णन किया।

 

श्रीकृष्ण कथा भवरोग की वह मीठी दवा

व्यासपीठाचार्य डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर ने कहा कि कहा कि जो सबको आनंद दे वह नंद और जो सबको शय दे वह यशोदा। प्रह्लाद चरित्र की व्याख्या करते हुए कहा कि एक वैष्णव भक्त अपनी 21 पीढ़ियों को तार देता है। राजा मरीष व दुर्वासा ऋषि की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि श्रीहरि सिर्फ अपने भक्तों के पराधीन होते हैं। श्रीकृष्ण कथा भवरोग की वह मीठी दवा है जो जन्म मरण की व्याधि को समाप्त करती है। भस्मासुर की कथा के माध्यम से कहा कि आतंकवादी भस्मासुर की तरह होते हैं. जो उन्हें आश्रय देता है, सबसे पहले उसे ही मारते हैं।

कृष्ण जन्म
कान्हा को मथुरा से गोकुल ले जाते वासुदेव जी।

मयूर नृत्य व फूलों की होली

इस अवसर पर वृन्दावन की मंडली द्वारा मयूर नृत्य व फूलों की होली की प्रस्तुति दी। भागवत कथा के आयोजक एसकेएस ग्रुप के संतोष कुमार शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा ने ने कन्हैया व वामन रूप में पहुंचे स्वरूपों का पूजन कर आरती की। नंदबाबा व यशोदा के रूप में संजय शर्मा व रजनी शर्मा व वामन भगवान के स्वरूप में  थे।

 

वामन रूप में पहुंचे श्रीहरि

कथा स्थल पर वामन रूप में पहुंचे श्रीहरि के स्वरूप को देख हर श्रद्धालु का सिर उनके चरण में झुक गया। भिक्षा के रूप में भक्तों ने वामन अवतार के स्वरूप को उपहार व दक्षिणा प्रदान की। देख सबन सुख पायो, हरि ने आज वामन रूप बनायो… भजन पर श्रोता झूमते नजर। श्रीहरि के विराट रूप की कथा सुन श्रीनारायण के जयकारों से कथास्थल गूंज उठा।

वामन अवतार
वामन की पूजा करते संतोष कुमार शर्मा और उनकी पत्नी श्रीमती ललिता शर्मा।

शरीर वस्त्र और नर्क हैं धोबी घाट

आगरा। व्यासपीठाचार्य डॉ. श्याम सुन्दर पाराशर ने संत कबीर के भजन चदरिया झीनी रे झीनी… का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि शरीर वस्त्र और नर्क शरीर रूपी वस्त्र को स्वच्छ करने वाले धोबीघाट हैं। वस्त्र को कितना भी सावधानी से पहनों, गंदा होता ही है। शरीर रूपी पर वस्त्र व संसार में आने पर लगने वाली गंदगी को या तो मनुष्य खुद साफ कर ले अन्यथा इसे नर्क रूपी धोबीघाट पर धोया जाता है। मनुष्य खुद करे तो सफाई कोमलता से करेगा, परन्तु नर्क रूपी धोबीघाट में धुलाई के साथ धुनाई भी अच्छी होती है। शरीर रूपी वस्त्र पर लगे पाप के दागों को प्रायश्चित से दूर कर सकते हैं। परन्तु शर्त यह है कि आगे फिर से पाप न हों। संगत की रंगत का महत्व बताते हुए कहा कि इस शरीर रूपी वस्त्र के रंगरेज संत हैं। संतों की संगत में रहकर भक्ति की रंग चढ़ाओ या राक्षस प्रवृत्ति के लोगों के साथ रहकर आतंक का रंग।

 

वृंदावन से आए संत

वृन्दावन से आए संतों में बलराम राज देवाचार्य, फूलडोल महाराज, सच्चिदानंद जी महाराज, अतुल नन्द जी के साथ कथा में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, श्याम भदौरिया, संघ के विभाग प्रचारक आनंद जी, प्रांत संयोजक दिनेश लवानिया, मधु बघेल, प्रशान्त पौनिया आदि उपस्थित थे।

वामन अवतार
वामन के स्वरूप के साथ  प्रखर शर्मा,  संतोष कुमार शर्मा, श्रीमती ललिता शर्मा, रामकुमार शर्मा।

इन्होंने किया सम्मान

समाजसेवी मधु बघेल, प्रशांत पौनिया, गजेन्द्र सिंह, विपुल पुरोहित, डॉ. अमित टंडन, डॉ वैशाली टंडन, यज्ञदत्त शर्मा, रामदत्त शर्मा, रतीराम तिवारी,  कल्याण दास जैनोरा वाले, नीरज तिवारी, विष्णु शर्मा गढ़ी उदयराज, सुभाष शर्मा, इन्द्रजीत मुखिया जी, त्रिभुवन नाथ, वेद प्रकाश, राजकुमार प्रधान, जगदीश बिचौला, भगवान दास कटारा, उमेश शर्मा, वीरेन्द्र राणा, राजीव शर्मा, भगवान सिंह कटारा, महेश शर्मा, मनीष थापक, दाऊदयाल बिचौला, मुन्नीलाल उपाध्याय कुंडौल, सोनू शर्मा, प्रवीन पाराशर, शिवदत्त उपाध्याय कुंडौल, भूदेव प्रसाद गढ़ी बदुआ, डॉ. लाल सिंह राजपूत भाजपा, महेन्द्र सिंह राणा बमरौली कटारा, ओपी उपाध्याय, राधेश्याम शर्मा, विनोद शर्मा आर्कीटेक्ट, अशोक राणा, रामकुमार शर्मा, राजेन्द्र सिंह राणा, मनोज शर्मा, बालाराम शर्मा, अनुराग दीक्षित, देवकीनंदन योगाचार्य, सतीशचंद कटारा एडवोकेट, मनोज कुमार उपाध्याय, रामबाबू शर्मा बसई, शशि सारस्वत, सतीश चंद तिवारी, रिंकू प्रधान, मोनू पंडित, शैलेन्द्र शर्मा, डीके उपाध्याय, ओमप्रकाश चौटाला, श्रीमती रतन शर्मा दिल्ली, श्रीमती कुसुम देवी मथुरा, प्रोफेसर डॉ. बीडी शुक्ला, महेन्द्र सिंह राणा बमरौली कटारा, भूपेन्द्र प्रधान, नीरज प्रधान ने व्यासपीठ पर विराजमान डॉ. श्याम सुंदर पाराशर का आशीर्वाद लिया और स्वागत किया।

21 अक्टूबर को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

फतेहाबाद रोड स्थित राज देव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में 21 अक्टूबर 2023 को निःशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी व कथा आयोजक संतोश कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा में 21 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक निःशुल्क नेत्र रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एसएन मेडिकल कालेज के वरिष्ठ डॉक्टर ग्रामीण मरीजों का प्ररीक्षण करेंगे। शिविर में पहुंचने वाले मोतियाबिन्द के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। निशुल्क चश्मों का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर नेत्रदान, अंगदान व देह दान के लिए इच्छुक लोगों से संकल्प पत्र भी भी भरवाए जाएंगे।

Dr. Bhanu Pratap Singh