Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. हर बार की तरह इस बार भी बारिश के मौसम में भारतीय खाद्य निगम गोदाम (एफसीआई गोदाम) से सुरेरी नामक कीड़ा उड़ रहा है। आसपास की दो दर्जन कॉलोनी जैसे अयोध्या कुंज ए, बी, दरोगा का नगला, बिहारीपुर, नगला मेहराब, पोपा का नगला, सराय ख्वाजा, वेस्ट अर्जुन नगर, प्रहलाद नगर में बिस्तरों में घुसकर बच्चों को काट रहा है।
यह कीड़ा अनाज में पाया जाता है। एफसीआई गोदाम में राशन का गेहूं और चावल स्टोर होता है और यहीं से राशन विक्रेताओं के पास जाता है। लेकिन इसका रखरखाव ठीक से न होने के कारण तथा कीटनाशक दवाई न डालने के कारण इनमें सुरैरी पैदा हो जाती है। सुरेरी लगने के कारण अन्न सड़ने लगता है। यही अन्न फिर राशन विक्रेताओं को दिया जाता है।
सुरेरी बस्तियों में लोगों के बिस्तरों में, खाने में, पीने के पानी में गिर जाती है। यह बहुत तेज काटती भी है। छोटे बच्चे जो सो रहे होते उनको बिस्तर में घुसकर काटती है।
भाजपा ब्रजक्षेत्र के उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि जब तक इसकी शिकायत नहीं की जाती, एफसीआई के अधिकारी कुछ नहीं करते हैं। कॉलोनियों के लोग परेशान हैं। सुरेरी का हमला हर साल हो रहा है।
पढ़ने योग्य पुस्तक
अयोध्याः 6 दिसम्बर 1992 से 22 जनवरी, 2024 तक Ayodhya From December 6, 1992, to January 22, 2024
- आगरा दहेज हत्याकांड: शमसाबाद में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार - July 28, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: कोर कमेटी का विस्तार, हितेश लवानियां और मनोज जादौन बने महामंत्री; भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर - July 28, 2026
- पीएम मोदी का वीडियो हुआ ब्लॉक ! सरकार ने मेटा के अधिकारियों को किया तलब, कंपनी ने दी सफाई - July 28, 2026