आगरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ताजनगरी में आत्मनिर्भरता और साहस की अनूठी मिसाल देखने को मिली। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी मेहनत से समाज के सामने नई लकीर खींची है। इसमें सबसे खास आकर्षण कारगिल क्षेत्र में पिज्जा कार्ट चलाकर परिवार पालने वाली विजेता अग्रवाल रहीं।
पिज़्ज़ा कार्ट से परिवार पालने वाली विजेता बनीं ‘रोल मॉडल‘
समारोह में विजेता अग्रवाल की कहानी ने हर किसी को भावुक कर दिया। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कारगिल क्षेत्र में पिज्जा की कार्ट लगाकर न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण किया, बल्कि महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण भी पेश किया। कार्यक्रम संयोजिका सुमन गोयल ने कहा कि विजेता जैसी महिलाएं समाज को सिखाती हैं कि कोई भी काम छोटा नहीं होता और मेहनत से हर चुनौती को जीता जा सकता है।
शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में भी मिला सम्मान
विजेता अग्रवाल के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली केंद्रीय हिंदी संगठन की पूर्व निदेशक डॉ. वीना अग्रवाल और राधाकृष्ण सनातन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रचना पांडेय को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ये तीनों महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में नेतृत्व कर राष्ट्र निर्माण की धुरी बनी हुई हैं।
सशक्त महिला ही सशक्त समाज की नींव
प्रांतीय अध्यक्ष वी.के. अग्रवाल और पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा कि महिला दिवस महज एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उन संघर्षों को पहचान देने का दिन है जो अक्सर पर्दे के पीछे रह जाते हैं। मुख्य वक्ता डॉ. वीना अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि आज की नारी शिक्षा से लेकर व्यापार तक हर मोर्चे पर अपनी प्रतिभा साबित कर रही है।
इस अवसर पर डॉ. मनिन्दर कौर, अंजु दियलानी, कुमकुम उपाध्याय, मीनाक्षी शर्मा और हरिओम गोयल सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने महिला सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया।m
- आगरा में भाजपा नेता की कार पर हमला: फतेहाबाद में दबंगों ने की तोड़फोड़, साथी को पीटकर किया लहूलुहान - March 7, 2026
- उत्तर भारत में बढ़ा ‘ह्यूमिडिटी’ का टॉर्चर: दिल्ली-वाराणसी समेत कई शहरों में पसीने वाली गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड - March 7, 2026
- Agra News: गढ़ी महासिंह खेड़ा के अमित हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और हत्यारोपी गिरफ्तार, कत्ल में इस्तेमाल फावड़ा बरामद - March 7, 2026