मुंबई (अनिल बेदाग) : साजिद नाडियाडवाला ने अपनी फिल्मों के जरिए इंडियन सिनेमा को एक नई दिशा दी है। प्रोड्यूसर के तौर } एक्टर्स के साथ काफी बड़ी हिट फिल्में दी हैं। उनकी सबसे सफल पार्टनरशिप में से एक सलमान खान के साथ हैं, जिनके साथ मिलकर उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्में बनाई हैं। ऐसे में अब, लगभग दस साल बाद, यह जोड़ी फिल्म सिकंदर के जरिए फिर से साथ आई है, और हर कोई इसके लिए उत्साहित है। लेकिन इससे भी बड़ी खबर यह है कि साजिद नाडियाडवाला ने किक 2 के लिए एक फोटोशूट की एक झलक शेयर की है, जिसे देखकर फैंस सरप्राइस हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने सलमान खान की एक बेहतरीन तस्वीर के साथ किक 2 का ऐलान किया है।
साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान ने 2014 में किक के साथ धूम मचाई, जो साजिद की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। किक एक बड़ी हिट साबित हुई, दर्शकों ने इसे खूब सराहा, और यह सलमान खान की पहली 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बनी, जिससे यह 2014 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनकर सामने आई।
अब एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है क्योंकि साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान किक 2 के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा, वो ईद 2025 पर भी धमाका करने वाले हैं सिकंदर के साथ, जो साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बन रही है और एआर मुरुगडोस इसे डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसमें सलमान खान लीड रोल में होंगे।
-up18News
- जेल से रिहा होने के 40 मिनट बाद ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सपा नेता आजम खान; इसी हफ्ते होगी सुनवाई - November 2, 2026
- आगरा की पॉश कॉलोनी में नकाबपोश चोरों का तांडव: पीवीसी कारोबारी के घर से 500 ग्राम सोना पार; परिजनों को कमरों में किया बंद - November 2, 2026
- आगरा में DRM कार्यालय के चैंबर में मिला AOM का शव, रेलवे कॉलोनी में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी - November 2, 2026