बरेली। विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने बरेली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हिन्दुओं के विरुद्ध षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को राजनीति प्रायोजित हिंसा करार देते हुए ममता सरकार को तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त बताया।
साध्वी ने कहा, पश्चिम बंगाल में हिन्दू अब सुरक्षित नहीं हैं। उनके धार्मिक पर्वों पर रोक लगाई जा रही है, जबकि अल्पसंख्यकों को खुली छूट दी जा रही है। उन्होंने दुर्गा विसर्जन और रामनवमी शोभायात्राओं पर प्रतिबंध को हिन्दुओं की धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया।
वक्फ संशोधन कानून को बताया ऐतिहासिक
साध्वी प्राची ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन कानून की सराहना करते हुए कहा कि यह कानून वक्फ बोर्ड के नाम पर हो रहे संपत्ति कब्जा षड्यंत्र पर करारा प्रहार है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इसके लिए धन्यवाद भी दिया।
जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में जनसंख्या नियंत्रण करना अब जरूरी हो चुका है। साध्वी ने दो बच्चों की नीति लागू करने और इसे धर्म-जाति से ऊपर रखने की वकालत की। उन्होंने कहा, अगर समय रहते कठोर कानून नहीं बना तो देश की सुरक्षा और संसाधन दोनों संकट में आ सकते हैं।
नारी सशक्तिकरण और राष्ट्रवाद
साध्वी प्राची ने नारी शक्ति, राष्ट्रवाद और हिन्दू संस्कृति की रक्षा को लेकर भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र प्रशिक्षण लेना चाहिए और बच्चों को धार्मिक व ऐतिहासिक शिक्षाओं से जोड़ा जाना चाहिए।
-साभार सहित
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ‘प्राइवेट ईसीजी’ का खेल: वार्ड में 300 रुपये की वसूली का वीडियो वायरल, प्राचार्य ने गठित की जांच कमेटी - July 29, 2026
- डिंपल यादव का सरकार पर तंज: कहा- सांसदों पर दबाव बनाने वाली सरकार युवाओं के हौसले के आगे बेबस - July 29, 2026
- सरकार किसी को भी मंत्री बना सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को नया शिक्षा मंत्री बनाया जो रेप आरोपी के समर्थन खड़े थे: राहुल गांधी - July 28, 2026