New Delhi, Capital of India. हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की तबीयत में एक बार फिर बिगड़ गई। दिल्ली के एम्स उपचाररत राजू की सेहत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अब एक बार फिर से राजू श्रीवास्तव को 100 डिग्री बुखार आया है। जिसके चलते डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव को फिलहाल वेंटिलेटर से ना हटाने का फैसला लिया है। हालांकि, राजू श्रीवास्तव की हार्ट बीट, बीपी और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव 23 दिन से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं।
जानकारी के अनुसार, राजू श्रीवास्तव फिलहाल होश में है, लेकिन राजू के हाथ और पैरों में मूवमेंट थोड़ा बढ़ा है। मंगलवार को थोड़ी देर के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था, लेकिन अब दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया है। राजू श्रीवास्तव खुद से 80-90 प्रतिशत नेचुरल ऑक्सीजन ले रहे हैं। डॉक्टर्स उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले 25 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को होश आया था। वह एम्स में भर्ती होने के बाद से होश में नहीं थे।
बता दें कि 9 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल्ली में इरोज होटल में ठहरे हुए थे। इस दौरान वह होटल के बाहर जिम में एक्सरसाइज के लिए गए थे। वहीं पर एक्सरसाइज के दौरान वे गिर गए थे और सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद जिम में मौजूद लोग उन्हें तत्काल एम्स लेकर आए थे। वहां बीते 23 दिन से उनका इलाज चल रहा है। बीच बीच में उनके सेहत में हल्का सुधार देखने को मिला था। लगातार फैंस उनकी सहत की बेहतरी के लिए दुआएं कर रहे हैं।
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026