रूस के ओलंपिक चैंपियन एवजेनी रायलोव को स्विमिंग की वर्ल्ड गवर्निंग बॉडी ‘फीना’ ने नौ महीनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. एवजेनी के ख़िलाफ़ ये कार्रवाई यूक्रेन में रूस के हमले के समर्थन के लिए हो रही रैली में जाने पर की गई है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मार्च माह में मॉस्को के लुझनिकी में इस रैली को होस्ट किया था. 25 वर्षीय रायलोव उन एथलीट्स में से एक थे जो इस रैली में शामिल हुए. इन सबने युद्ध के समर्थन में ‘Z’ अक्षर लिखे कपड़े पहने थे.
बीती गर्मियों में टोक्यो ओलंपिक में रायलोव ने 100 मीटर और 200 मीटर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था. रायलोव पर लगे प्रतिबंध 20 अप्रैल से प्रभावी हैं.
‘फीना’ ने कहा है कि वो रायलोव को “उन सभी प्रतियोगिताओं और गतिविधियों से प्रतिबंधित कर रही है, जिसका आयोजन फ़ीना कर रहा हो.”
हालांकि, इस साल के आखिर तक सभी रूसी और बेलारूसी तैराकों पर ‘फीना’ के इवेंट्स में शामिल होने पर रोक है.
-एजेंसियां
- कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: मुख्य आरोपी नौशाद अली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, IG ने एक इंस्पेक्टर और 6 दारोगा को किया सस्पेंड - September 1, 2026
- सहारनपुर के पीएनबी की करेंसी चेस्ट में मिली 7 करोड़ की जाली करेंसी, तीन बैंककर्मी सस्पेंड - September 1, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई जिला-महानगर अध्यक्षों की बैठक, मांगे गए संभावित प्रत्याशियों के नाम - August 31, 2026