नई दिल्ली। आगामी 23 मई से शुरू होकर 28 मई तक चलने वाले महिला T20 चैलेंज के लिए बीसीसीआई ने आज टीम का एलान कर दिया। इसके सारे मैच पुणे में खेले जाएंगे।
फिलहाल आईपीएल 2022 का लीग चरण अब समापन की ओर है। इसके बाद प्लेआफ के मुकाबले खेले जाएंगे। इस बीच बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने महिला T20 चैलेंज की टीमों का ऐलान कर दिया है, साथ ही टीमों कप्तानों का भी ऐलान कर दिया गया है। महिला T20 चैलेंज का आयोजन 23 मई से शुरू होगा और 28 मई तक चलेगा। इसके सारे मैच पुणे में खेले जाएंगे। अभी एक ही दिन पहले पता चला था कि माई 11 सर्किल महिला T20 चैलेंज का मुख्य प्रायोजक होगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को महिला टी 20 चैलेंज की तीन टीमों का कप्तान बनाया है। इस बार जो टीमें इसमें हिस्सा लेंगी, उनके नाम सुपरनोवा, ट्रेलब्लेजर और वेलोसिटी हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मुख्य खिलाड़ी ही इसमें बतौर कप्तन नजर आएंगी। तीनों टीमें पुणे के एमसीए स्टेडियम में 23 मई से 28 मई तक खेले जाने वाले महिला टी 20 चैलेंज में एक दूसरे से भिड़ेंगी।
भारतीय महिला क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ टीम दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के कुछ प्रमुख सितारों के साथ खेलेगी। इस साल के महिला टी20 चैलेंज में कुल 12 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने तीन टीमों का चयन किया प्रत्येक में कुल 16 सदस्य शामिल हैं। इस बीच खबर ये भी है कि मिताली राज और झूलन गोस्वामी को इस सीरीज से आराम दिया गया है।
सुपरनोवा टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया, अलाना किंग, आयुषी सोनी, चंदू वी, डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, मेघना सिंह, मोनिका पटेल, मुस्कान मलिक, पूजा वस्त्राकर, प्रिया पुनिया, राशि कनौजिया, सोफी एक्लेस्टोन, सुने लुस, मानसी जोशी
ट्रेलब्लेजर टीम : स्मृति मंधाना (कप्तान), पूनम यादव, अरुंधति रेड्डी, हेले मैथ्यूज, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रियंका प्रियदर्शिनी, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, एस मेघना, सैका इशाक, सलमा खातून, शर्मिन अख्तर, सोफिया ब्राउन, सुजाता मल्लिक, एसबी पोखरकर।
वेग की टीम : दीप्ति शर्मा (कप्तान), स्नेह राणा, शैफाली वर्मा, अयाबोंगा खाका, केपी नवगीर, कैथरीन क्रॉस, कीर्ति जेम्स, लौरा वोल्वार्ड्ट, माया सोनवणे, नत्थाकन चंतम, राधा यादव, आरती केदार, शिवली शिंदे, सिमरन बहादुर, यास्तिका भाटिया, प्रणवी चंद्रा
– एजेंसी
- सावधान: एसएमएस, फोन कॉल और व्हाट्सएप के जरिए APK फाइल भेजकर बैंक खातों पर हाथ साफ कर रहे साइबर शातिर, पुलिस और ग्रीन गैस कंपनी ने शुरू किया जागरूकता अभियान - September 25, 2026
- ‘मुँह नुचुआ’ तो सुना था अब ‘चुनाव मुचुआ’ आ गये…’ सपा प्रमुख अखिलेश ने ज्ञानेश कुमार का नाम लिए बिना की इस्तीफे की मांग - September 25, 2026
- ’वोट चोरी से चुने जा रहे हैं सांसद और विधायक’: राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त पद से दें इस्तीफा - September 25, 2026