भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने आज एक अनोखे तरीके से अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने एक गीत और नृत्य का वीडियो शामिल किया जो सनी देओल की बॉलीवुड फिल्म ‘गदर’ का एक हिट गाना है।
दूतावास के सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से साझा किए गए एक वीडियो में कर्मचारी, बच्चे और पेशेवर नर्तक भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए तख्तियां पकड़े हुए एक बेहद लोकप्रिय हिंदी गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। गदर फिल्म के ‘मैं गड्डी लेकर निकला..’ पर थिरकते हुए बच्चे और युवा डांसर बहुत सुंदर लग रहे हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! रूस की ओर से प्यार सहित।”
इस गीत को उदित नारायण की जादुई आवाज ने अमर बना दिया
गदर एक प्रेम कथा फिल्म के इस गाने को गायक उदित नारायण, आदित्य नारायण और मिथुन ने मिलकर आवाज दी है। इस फिल्म का म्यूजिक उत्तम सिंह ने दिया है। इस फिल्म के गीत आनंद बक्षी ने लिखा है। इस फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया।
रूसी राजदूत ने दी बधाई
भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने अपने संदेश में लिखा, “भारत को #गणतंत्रदिवस की हार्दिक बधाई! हमारे भारतीय मित्रों को समृद्धि, कल्याण और बहुत उज्ज्वल #अमृतकाल की शुभकामनाएं! #भारत जिंदाबाद! रूसी-भारतीय दोस्ती जिंदाबाद!”
इमैनुएल मैक्रों रहे मुख्य अतिथि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ से गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। इस साल परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि रहे।
-एजेंसी
- आगरा में संपत्ति की बलि चढ़ा ‘बड़ा भाई’: सगे छोटे भाई ने पीट-पीटकर की हत्या, हिस्से के विवाद में लहूलुहान हुआ रिश्ता - March 14, 2026
- आगरा में गैस माफिया पर प्रहार: गोयल डेयरी से 42 सिलेंडर जब्त, DM का अल्टीमेटम—’कालाबाजारी की तो सीधे जेल जाओगे’ - March 14, 2026
- आगरा विजिलेंस का बड़ा धमाका: ADA के पूर्व PA के घर और होटल पर रेड, आय से अधिक संपत्ति का खुला कच्चा चिट्ठा - March 14, 2026