अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से सीबीएस न्यूज़ चैनल पर इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि अगर रूस के हमले में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमीर जेलेंस्की मारे जाते हैं, तब क्या होगा? इस सवाल के जवाब में ब्लिंकन ने कहा कि यूक्रेन की सरकार के पास आकस्मिक योजना है.
एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि ”यूक्रेन पास योजना है. मैं इस पर अभी विस्तार से बात नहीं करने जा रहा. हम इस बात को तय करेंगे कि सरकार को सत्ता में रखने के लिए क्या करना है. इसे मुझे पर छोड़ दीजिए.”
ब्लिंकन से पूछा गया था कि क्या अमेरिका जेलेंस्की के बिना अंतरिम सरकार के लिए कोई योजना पर काम कर रही है.
कई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जेलेंस्की रूसी हमले के निशाने पर है. जेलेंस्की ख़ुद भी अपनी जान को लेकर ख़तरे की बात कह चुके हैं. अभी जेलेंस्की लाइव भी नहीं आते हैं. वो वीडिया रिकॉर्ड कर सोशल पर डालते हैं.
अगर रूस ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को मार दिया तो इसका असर क्या होगा? इसके जवाब में ब्लिंकन ने कहा, ”पहली बात तो यह कि जेलेंस्की और उनकी सरकार पूरे मामले में डटे रहे हैं. लोगों ने ग़ज़ब का साहस दिखाया है.”
प्रतिबंधों को लेकर ब्लिंकन ने कहा कि इसका रूस पर बहुत ही गंभीर असर पड़ रहा है. लोग ज़रूरी सामान नहीं ख़रीद पा रहे हैं क्योंकि कंपनियां वहां से भाग रही हैं.
- आगरा के कमला नगर में विश्व शांति महायज्ञ व श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के सातवें दिन 512 अर्घ्य समर्पित: पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व राष्ट्रसेवा की मंगलकामना - November 23, 2026
- श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा ने मोहा आगरा का मन: 50 से अधिक झांकियों ने दिया धर्म और सामाजिक समरसता का संदेश - November 23, 2026
- ‘मुंबई एयरपोर्ट पर सोना फंसा है’… सीबीआई कार्रवाई का डर दिखाकर आगरा की महिला से साइबर ठगों ने 6.70 लाख रुपये ऐंठे - November 23, 2026