रूस ने जर्मनी की एक अहम बैठक की बातचीत को हैक कर लिया है. जर्मनी ने माना है कि ये साफ़तौर पर हैकिंग है. बैठक में जर्मन अफसर यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें देने और इसके संभावित लक्ष्यों के बारे में बात कर रहे थे.
रूस के सरकारी आरटी चैनल ने इस वीडियो कॉन्फ्रेंस का ऑडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है. इस पोस्ट में जर्मन अफसर कर्च ब्रिज को मिसाइल से निशाना बनाए जाने पर चर्चा कर रहे हैं. ये ब्रिज रूस और क्राइमिया को जोड़ता है.
रूसी नेताओं ने कहा है कि इस ऑडियो से साबित होता है कि रूस का ‘कट्टर दुश्मन’ उनके देश पर हमले की योजना बना रहा है.
जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ शॉल्त्स ने शनिवार को कहा कि ये ऑडियो लीक बेहद गंभीर मामला है.
उन्होंने कहा कि इसकी पूरी गहनता, गंभीरता और तेज़ी से जांच चल रही है. ‘दा स्पीगल मैगज़ीन’ के मुताबिक़ ये वीडियो कॉन्फ्रेंस जर्मन सेना गुप्त आंतरिक नेटवर्क पर न होकर वेबएक्स प्लेटफॉर्म पर हुई थी.
-एजेंसी
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026
- यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान: अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल - October 27, 2026