सोशल मीडिया पर यीशु मसीह को लेकर पाकिस्तानी एक्टर का हमज़ा अली अब्बासी कॉन्ट्रोवर्शल बयान वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि हमजा अली अब्बासी उन सितारों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया की चमक-धमक से खुद को दूर कर इस्लामिक तरीके से अपनी जिंदगी को जीने का बड़ा फैसला लिया है।
हमजा अली इन दिनों सोशल मीडिया पर इस्लामिक धर्म और इसकी अच्छाइयों का प्रचार करने में जुटे हैं। फिलहाल उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें वह यीशु मसीह के मरने की बातें कह रहे हैं। हमजा ने इस पोस्ट में कहा है कि उनका मानना है कि यीशु मसीह मर चुके हैं और इमाम मेहदी का आगमन अब कभी नहीं हो सकता है। उन्होंने लिखा है कि पैगम्बर मोहम्मद ही अल्लाह के आखिरी दूत थे।
हमजा की इन बातों की सोशल मीडिया पर खूब धज्जियां उड़ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लिए काफी भला-बुरा कहा है और उन्हें अपना ज्ञान बढ़ाने की सलाह दी है। लोगों ने कहा है कि वे अपना बेवकूफाना बयान बंद करें। कुछ ने लिखा है कि गूगल से जानकारियां बढ़ाने पर अक्सर ऐसा ही होता है।
बता दें कि हमजा पाकिस्तान के फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले फेमस पर्सनैलिटी हैं, जिन्होंने साल 2006 में डेब्यू किया था। हमजा ‘प्यारे अफजल’ में अपजल के किरदार में नजर आए थे, जिससे उन्हें वहां घर-घर में पहचान मिली थी।
-एजेंसियां
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026