Agra, Uttar Pradesh, India । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस Rashtriya swayamsevak sang के लिए गुरु दक्षिणा RSS guru dakshina karyakram एक उत्सव है। संघ भगवा ध्वज को अपना गुरु मानता है। साल में एक बार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु को समर्पण किया जाता है। यह समर्पण मुख्यतः धन के रूप में होता है। बड़े जोर-शोर से कार्यक्रम होता है। इस बार अदृश्य कोरोनावायरस ने सबको घेरे में ले रखा है। इसका असर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम पर दिखाई दिया। फिर भी कार्यकर्ताओं का उत्साह और गुरु के प्रति समर्पण भाव देखते ही बनता था।
नहीं हुआ बौद्धिक
आगरा के पश्चिम महानगर की गुरु दक्षिणा राधे गार्डन, शास्त्रीपुरम में हुई। समय था 7.30 से 9.30 बजे तक। आइए, गुरु दक्षिणा कीजिए और चले जाइए। एक पल के लिए भी रुकना नहीं है। इस बार न सामूहिक संपत हुआ और न ही बौद्धिक। बौद्धिक न होने का संघ ने तोड़ निकाला।

हम भी तो कुछ देना सीखें
गुरु दक्षिण में आने वाले प्रत्येक स्वयंसेवक को एक पत्रक दिया गया। इस पर संघ के सह सरकार्यवाह वी भागैय्या का बौद्धिक अंकित है। स्वयंसेवकों से आग्रह किया गया कि 9.30 बजे एक साथ अपने घर पर ही इसका वाचन करें। पत्रक पर प्रार्थना और एक गणगीत भी अंकित है। गणगीत के बोल हैं- देश हमें देता है सबकुछ हम भी तो कुछ देना सीखें..।

- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026