Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले का कहना है कि वर्तमान को ध्यान में रखते हुए भारत को विश्व गुरू बनाना है और समाज को अपना दायित्व निभाना चाहिए। इस सपने को पूरा करने के लिए संघकार्य निरंतर चल रहा है। संघ कार्य के दो आयाम हैं। एक व्यक्ति निर्माण और दूसरा समाज का संगठन। व्यक्ति के अदंर चरित्र का निर्माण हो, अपने अंदर के दैवत्य को जाग्रत करें।

होसबोले बुधवार को सिकंदरा स्थित एमपीएस स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आगरा विभाग द्वारा आयोजित ‘स्वराज नाद’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत आज परिवर्तन की दहलीज पर पहुंच गया है। इस सपने को पूरा करने के लिए संघकार्य निरंतर चल रहा है। सेवा और संवेदना द्वारा मानवता की सेवा तन, मन और धन से करना है और मातृभूमि की रक्षा भी। हमें ऐसे चरित्र का निर्माण करना है, जो शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा से राष्ट्र के लिए उपयोगी बने। सरकार्यवाह ने संघ में घोष के महत्व के बताते हुए कहा कि घोष मनोरंजन का साधन नहीं है।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पूर्व वायु सेना अध्यक्ष आर के भदौरिया और चंद्रोदय मंदिर, वृंदावन के अनंतप्रभु दास ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने घोष की विभिन्न रचनाओं का वादन किया। मंच पर प्रांत संघचालक राजपाल सिंह, विभाग संघचालक भवेंद्र शर्मा रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी, प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम, प्रांत कार्यवाह प्रमोद शर्मा, क्षेत्र संपर्क प्रमुख आनंद सहित नगर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026