स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS और इसके प्रमुख मोहन भागवत ने अपने सोशल मीडिया डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में तिरंगा लगाया है.
भारत की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले अपील की थी कि लोग डीपी में तिरंगा लगाएं.
इसके बाद पीएम समेत कई मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, विपक्षी नेताओं और आम लोगों ने दो अगस्त से ही अपनी डीपी पर तिरंगे की फोटो लगानी शुरू कर दी थी.
हालाँकि, आरएसएस और संगठन प्रमुख मोहन भागवत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की तस्वीर नहीं बदली थी, जिसकी वजह से विपक्ष ने आरएसएस और बीजेपी को निशाने पर लिया था.
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने तंज़ कसते हुए कहा था कि जो लोग आज ‘हर घर तिरंगा’ का नारा लगा रहे हैं, वे उस ‘देशद्रोही संगठन’ से हैं जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा फहराने से इंकार किया.
संघ के सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी बदलने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, “सप्ताह भर से बने भारी दबाव के बाद आख़िरकार आरएसएस ने प्रोफ़ाइल पिक्चर में तिरंगा लगाया.”
आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए आरएसएस ने शनिवार सुबह एक वीडियो भी ट्वीट किया, जिसे मोहन भागवत की अलग-अलग मौकों पर तिरंगा फ़हराती तस्वीरों को मिलाकर बनाया गया है.
वहीं, मोहन भागवत के अकाउंट की तस्वीर में तिरंगा लगाया गया है लेकिन इससे अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया गया है.
जहाँ सभी बीजेपी नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में तिरंगे की तस्वीर लगाई है तो वहीं, कांग्रेस नेताओं ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की तिरंगा हाथ में लिए फ़ोटो लगाई है.
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026