Agra, Uttar Pradesh, India. हर ओर से गूंजी धुन सावन के मल्हार की। इत-उत से जुटीं सखियां, आई रितु तीज त्योहार की। हरा-भरा आवरण ओढ़े हुए यह नजारा था आगरा में महिलाओं के रोटरी द्वारा प्रथम तीजोत्सव का।
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस द्वारा नेहरू नगर स्थित क्लब पदाधिकारी मयूरी मित्तल के निवास पर तीजोत्सव मनाया गया। क्लब अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि यह एक ऐसा अवसर है जो हमें बताता है कि हरा-भरा स्वस्थ वातावरण और स्वच्छ पर्यावरण हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना अनमोल है। सावन के इस महीने में हमारे चारों ओर धरा धानी श्रृंगार से सुशोभित होती है। इसे देखकर हर किसी का मन बावरा होने लगता है। पूरे वर्ष हमें यह कोशिश करनी चाहिए कि हम जितने अधिक से अधिक पौधे रोपकर हरे-भरे वातावरण को बढ़ा सकते हैं बढ़ाएं।
सचिव अशु मित्तल ने बताया कि तीज के त्योहार पर सुहागिनें लंबे और सुखी विवाहित जीवन के लिए पूजन करती हैं। गौरी-शंकर का पूजन होता है। माता-पार्वती से सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की जाती है।

कोषाध्यक्ष डॉ. वंदना सिंघल ने घरों में, पार्कों में और कॉलोनियों में पौधे लगाकर वातावरण को हरा-भरा रखने पर जोर दिया। कहा कि श्रावण मास में पड़ने वाली इस तीज पर वातावरण हरा-भरा होता है इसलिए इसे हरियाली तीज के नाम से जाना जाता है। परंपरा के अनुसार इसी दिन से त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है।
कार्यक्रमों की श्रंखला में सावन थीम पर गीत-मल्हार, अंताक्षरी, तंबोला सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। सभी महिलाओं ने हरे रंग के परिधान पहने, झूलों को फूलों आदि से सजाया गया। इस अवसर पर डॉ. परिणीता बंसल, डॉ, सुषमा गुप्ता, डॉ, सविता त्यागी, नूतन बजाज, ऋतु बजाज, सविता जैन, दीक्षा वर्मा, आशु जैन, मीनाक्षी मोहन, नीतू खन्ना, स्वाति, नूपुर बरनवाल आदि मौजूद थीं।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026