left handed people

अगर आपका बच्चा है ‘खब्बू’ तो बन सकता है नरेन्द्र मोदी, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन; पढ़िए Lefties के बारे में भ्रम और निवारण

INTERNATIONAL NATIONAL PRESS RELEASE लेख

अगर आपका बच्चा है खब्बू यानी Left handed है तो घबराएं नहीं। Left handed होने का मतलब ही सफलता की गारंटी है। Left handed अनेक बच्चों ने संसार में अपनी धाक जमाई है। यहां मैं कुछ नामों का उल्लेख कर रहा हूँ- भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महात्मा गांधी, सिंकदर महान, हैंस क्रिश्चियन एंडरसन, बिस्मार्क, नेपोलियन बोनापार्ट, जॉर्ज बुश, चार्ली चैप्लिन, विंस्टन चर्चिल, बिल क्लिंटन, लियोनार्डो द विंची, अल्बर्ट आइंस्टीन, निकोल किडमैन, ब्रायन लारा, सौरव गांगुली, वसीम अकरम, टाम क्रूज, सिल्वेस्टर स्टेलोन, बीथोवन, एचजी वेल्स, बराक ओबामा और सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन। स्पष्ट रूप से प्रमाणित है कि Left handed बच्चे Right Handed से अधिक कुशल, निपुण, कार्य में दक्ष होते हैं। इतना ही नहीं, वे अपना और अपने माता-पिता का नाम दुनिया में रोशन करते हैं।

वैज्ञानिकों के शोध के मुताबिक व समाज में अनुभव के मुताबिक ये पाया गया है की Left handed व्यक्ति राइट हैंडेड व्यक्ति से ज्यादा कार्यकुशल और अधिक बौद्धिक क्षमता भी वाला होता है| वह म्यूजिक और मैथ में अच्छा प्रदर्शन करता है|रिसर्च में यह बात बहुत ही प्रमाणिक है की लेफ्ट हैंडेड स्पोर्ट्स में राइट हैंडेड की अपेक्षा जरूरत से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करते हैं| लेफ्ट हैंडेड लोगों का दिमाग दाहिने भाग पर अधिक सक्रिय होता है। इस वजह से भी अधिक क्रिएटिव एवं और डिबेट एक्सपर्ट होते हैं| अमेरिका के अपोलो मिशन में जाने वाली हर चौथे अंतरिक्ष यात्री में से एक लेफ़्ट हैंडेड था| उसमें इमेजन पावर अधिक होती है| Left handed लोगों में टेनिस, बेसबॉल, स्विमिंग और फेंसिंग जैसे गेम में भी माहिर होते हैं। Left handed लोगों में हकलाने की दर ज्यादा होती है| अकसर आपने क्रिकेट के मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों से कहते हुए सुना होगा कि वह Left handed है बड़ा झटक के रन मारेगा। विश्व में 10 परसेंट व्यक्ति के लिए Left handed हैं।

वैज्ञानिक मानते हैं कि यदि माता-पिता में से कोई एक Left handed होता है तो इसका असर बच्चे पर देखा जा सकता है| समय से पहले पैदा होने वाले बच्चे या गर्भ अवस्था में तनाव में रहने वाली माँ के बच्चों में Left handed होने की संभावना अधिक होती है| चिकित्सकों का कहना हैं ठंड के समय नवंबर से जनवरी के बीच में जन्म लेने वाले बच्चे Left handed होने की संभावना अधिक रहती है। भारत में या दकियानूसी देशों में इस बात का भी प्रचलन है कि Left handed बच्चे अशुभ होते हैं और उनका स्वास्थ्य भी खराब रहता है, यह बात आज प्रमाणिक तौर पर निराधार साबित हो चुकी है|

जो बच्चे लेफ्ट हैंड से खाते हैं, लिखते हैं, काम करते हैं, उसे राइट हैंड में तब्दील करने के लिए माता-पिता बहुत प्रयासरत  रहते हैं| एक समय बाद यह भी देखा गया है कि वह बच्चे इतने दिग्भ्रमित हो जाते हैं कि न तो वह राइट हैंड से सही लिख पाते हैं और न ही लेफ्ट हैंड से और उनकी राइटिंग भी बहुत ही खराब हो जाती है| साथ ही वह हमेशा जीवन में एक भ्रम के दृष्टिकोण से जीते हैं| Left handed बच्चे जन्मजात होते हैं। अगर उन्हें राइट हैंडेड बनाने का प्रयास किया जाएगा तो वे कहीं के नहीं रहेंगे। माता-पिता को यह बात समझने की जरूरत है।

World Left Handers day (खब्बू दिवस) की शुरुआत पहली बार 1976 में दीन र कमप्बेल्ल (Dean R Campbell) ने की थी। वर्ष 1990 में लेफ्ट हैंडेड क्लब का गठन किया गया ताकि हीनभावना को निकालकर उनकी खूबियों को समाज के सामने उजागर किया जा सके। आधिकारिक रूप से इस दिवस की पहली बार आयोजन 13 अगस्त 1992 को किया गया|

सभी Left Handers को बहुत शुभकामनाएँ |                  

-राजीव गुप्ता जनस्नेही

98370 97850