मिस्टर परफेक्निस्ट के नाम से जाने-माने वाले आमिर खान की बड़े पर्दे पर वापसी का उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं। आमिर खान लास्ट फिल्म करीना कपूर के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे। अब आमिर खान से उनकी वापसी को लेकर लगातार सवाल किए जा रहे हैं। इसी बीच आमिर खान का नया इंटरव्यू सामने आया है।
बातचीत के दौरान आमिर खान से उनकी वापसी को लेकर सवाल किया गया। आमिर खान ने जवाब देते हुए कहा कि ‘मैं वैसी ही फिल्में करना चाहता हूं, जैसी पहले किया करता था। जो कहानी मेरे दिल को छू जाएगी मैं वहीं करूंगा।’
इसके आगे आमिर खान से रोमांटिक फिल्मों को लेकर सवाल किया गया। आमिर खान ने जवाब दिया कि ‘इस उम्र में रोमांस करना अनकॉमन और अनकंफर्टेबल होता है। लेकिन अगर मुझ पर सूट करेगा तो मैं पक्का करूगां। रोल मेरी उम्र के हिसाब से ठीक होना चाहिए।
-अनिल बेदाग/up18 News
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026