राजधानी लखनऊ के विकासनगर में एक सड़क अचानक धंस गई। सड़क धंसने के दौरान वहां आसपास से लोग गुजर रहे थे। हालांकि, इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।बताया जा रहा है कि, सड़क धंसने के कारण आसपास से गुजर रहे लोगों में खौफ बना हुआ है। बता दें कि, ये पहला मामला नहीं है, जब राजधानी में इस तरह से अचानक सड़क धंस गई हो। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।
https://x.com/samajwadiparty/status/1809917976541270398?t=ZB6t4XSZZEln08k1glgWYg&s=19
वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो को शयेर करते हुए लिखा कि, भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के गड्ढे में राजधानी! लखनऊ के विकास नगर में धंसी सड़क, हुआ बड़ा गड्ढा। मुख्यमंत्री के झूठे विकास की खुली पोल, सड़के बनाने के नाम पर प्रदेश में हुई सिर्फ धांधली।
इन घपले वाले गड्ढों की कब होगी जांच?
- Gayatri Parivaar: 31 अक्टूबर से दिल्ली में जन्मशताब्दी महोत्सव, डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताई रूपरेखा - October 30, 2026
- पीएम मोदी को चाय पिलाने वाली मीरा मांझी के घर सियासी जमावड़ा: विपक्ष के हमलों के बीच अब मेयर ने की आर्थिक सहायता - October 30, 2026
- टीबी मुक्त आगरा के संकल्प को मिलेगी रफ्तार: UNM फाउंडेशन के सहयोग से 50 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली - October 30, 2026