Agra, Uttar Pradesh, India. नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की पहल रंग ला रही है। यमुना नदी की सफाई, यमुना नदी पर बैराज और यमुना को चम्बल नदी से जोड़े जाने के संबंध में जिलाधिकारी से पुनः आख्या मांगी गई है।
नेशनल चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने इस संबंध में शासन को पत्र भेजा था। मांग की थी कि यमुना नदी की सफाई, यमुना नदी पर बैराज और यमुना को चम्बल नदी से जोड़े जाने के निमित्त सर्वेक्षण कराया जाए। इस बारे में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश ने 28 फरवरी, 2022 को जिलाधिकारी आगरा को पत्र लिखा और रिपोर्ट मांगी। जिलाधिकारी ने कोई रिपोर्ट नहीं भेजी। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के अपर परियोजना निदेशक राजेश कुमार पांडेय ने जिलाधिकारी को फिर से पत्र भेजा है। 21 अप्रैल, 2022 को भेजे गए पत्र में आग्रह किया गया है कि तत्काल रिपोर्ट भेजें।
बता दें कि यमुना नदी की सफाई, यमुना नदी पर बैराज और यमुना को चम्बल नदी से जोड़े जाने के काम ऐसे हैं जिनसे आगरा की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान होगा। जल के अभाव में यमुना मृत हो रही है। बैराज ही यमुना में जल एकत्रित रख सकता है। अगर चम्बल को यमुना से जोड़ दिया जाए तो बाढ़ की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। यमुना की सफाई होने पर जल संग्रहण क्षमता बढ़ जाएगी।
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026