लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा दांव चला है। मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का एलान किया है। मोदी सरकार के इस कदम ने राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के प्रमुख जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की अटकलों को और ज्यादा हवा दे दी है। दरअसल, जयंत, चौधरी चरण सिंह के पोते हैं।
जयंत चौधरी ने भी इशारों इशारों में साफ कर दिया कि वो अब एनडीए गठबंधन में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा के साथ जाने के सवाल पर जयंत ने साफ कह दिया कि, कोई कसर रहती है। आज मैं किस मुंह से इनकार करूं। अब इससे साफ हो गया कि जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका देने जा रहे हैं।
12 फरवरी को एनडीए गठबंधन में होंगे शमिल
राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख रहे अजित सिंह का जन्मदिन 12 फरवरी को है। ऐसे में कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी 12 फरवरी को ही एनडीए गठबंधन में शामिल होंगे। जयंत चौधरी के एनडीए गठबंधन में शामिल होने से इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगेगा, जबकि बीजेपी को यूपी में बड़ा फायदा होगा। दरअसल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट-मुस्लिम वोट बैंक पर राष्ट्रीय लोकदल की खास पैठ मानी जा रही है। ऐसे में रालोद के साथ आने से लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगेगा।
एनडीए गठबंधन में मिल सकती है 3 से 4 सीटें
बताया जा रहा है कि, एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल को तीन से चार सीटें मिल सकती हैं। इसके साथ ही किसी को एक राज्यसभा भाजपा भेज सकती है। हालांकि, सीट बंटवारे के बाद ही ये बातें साफ हो पाएंगी।
किसानों की तल्खी होगी कम
किसान आंदोलन से केंद्र सरकार की बड़ी किरकिरी हुई थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत हरियाणा और पंजाब के किसानों ने दिल्ली में लगातार लंबे समय तक डेरा डाला था। अभी भी किसान लगातार सरकार पर कई मांगों को लेकर निशाना साधते रहते हैं। इस कड़ी में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने से किसानों की भाजपा के प्रति तल्खी कम होगी।
जानिए जयंत चौधरी के बारे में
जयंत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने 15वीं लोकसभा में मथुरा से सदस्य के रूप में भी काम किया था। जयंत चौधरी का जन्म 27 दिसंबर 1978 को अमेरिका के टेक्सास के डलास में हुआ था। उनके पिता का नाम अजित सिंह और माता का नाम राधिका सिंह है। जयंत चौधरी जाट समुदाय से आते हैंण् वह मूल रूप से बुलंदशहर के भटौना के रहने वाले हैं।
- रौनक ने GLA University Mathura और पत्रकार कमलकांत उपमन्यु का मान बढ़ाया, 278 नेशनल डिबेट में से 251 में प्रथम स्थान पाया - September 29, 2025
- Agra News: गोस्वामी समाज सेवा समिति ने नवरात्रों के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का किया आयोजन, गरबा और भक्ति गीतों झूमे श्रद्धालु - September 28, 2025
- स्वानंद किरकिरे का नाटक खोलेगा बॉलीवुड का असली चेहरा, फिरोज़ जाहिद खान कर रहे हैं ‘बेला मेरी जान’ का निर्देशन - September 28, 2025