cow saver

गऊ माता की सेवा करने वालों को मिली ‘मेवा’, देखें तस्वीरें

PRESS RELEASE REGIONAL RELIGION/ CULTURE

Agra, Uttar Pradesh, India. गौ सेवा संकल्प ग्रुप का पांचवां वार्षिक समारोह शुक्रवार को यूथ हॉस्टल संजय प्लेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गऊ माता की सेवा करने वालों को सम्मान की मेवा मिली। पटका, मेडल, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। गऊ माता की सेवा के लिए आभार प्रकट किया गया। सबसे आग्रह किया गया कि गऊ माता की रक्षा और सेवा करें। गाय की सेवा यानी सभी देवताओं की सेवा करना है।

इन संस्थाओं को मिला सम्मान

 कार्यक्रम में उन सभी विशिष्ट संस्थाओं को पटका व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया जो अपनी गौशालाओं में गौ माता के लिए अपनी देखरेख में भोजन व पानी का इंतजाम कराती हैं,  गौरक्षा और गौसेवा केलिए हर समय तत्पर रहती हैं व सड़क की बीमार गायों की देखभाल भी करती हैं। उन संस्थाओं में मुख्य रहीं- पीपल फॉर एनीमल्स की अध्यक्ष डॉ. सुरत पी गुप्ता, माधवी गौ सेवा समिति की संस्थापक वीना अग्रवाल व बीएन अग्रवाल, श्री गौशाला सोसायटी अग्रवन के महामंत्री राजेश अग्रवाल, विश्व हिन्दू परिषद् गौ रक्षा विभाग के ब्रज प्रांत अध्यक्ष गौपुत्र जितेंद्र दैपुरिया, कालिका गौसेवा समिति के संस्थापक धर्मवीर सिंह व कोषाध्यक्ष करन सक्सेना और कैस्पर होम ट्रस्ट की चीफ ट्रस्टी विनीता अरोरा ।

पीपल फॉर एनीमल्स की अध्यक्ष डॉ. सुरत पी गुप्ता का सम्मान।

इन अतिथियों ने किया सम्मानित

कार्यक्रम के अतिथि डायटीशियन रेनुका डंग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आगरा विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, जनसंदेश टाइम्प के कार्यकारी संपादक डॉ.  भानु प्रताप सिंह, ब्रह्माकुमारीजी ममता धवन, वरिष्ठ पत्रकार  आदर्श नन्दन गुप्त, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बृज क्षेत्र के महामंत्री एवं शांतिदूत बंटी ग्रोवर ने सभी का पटका व स्मृति चिह्न के साथ सम्मानित किया।

रितु गोयल और श्रुति सिन्हा की प्रभावी भूमिका

कार्यक्रम का संयोजन गौसेवा संकल्प ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष रितु गोयल ने किया। व्यवस्था संभाली संजीव गोयल, रचना कपूर, अंजली स्वरूप, अमित कौरा, कृष्णांग गौरव व राहुल अग्रवाल नेष सरस संचालन वरिष्ठ साहित्यकार व लेखक श्रुति सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। मीडिया प्रभार अमित लवानिया ने संभाला। कार्यक्रम का शुभारम्भ संगीता अग्रवाल की सरस्वती वंदना के साथ उपस्थित अतिथितियों ने व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मध्य में माइकल ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी को सम्मोहित कर दिया।  

बाएं से श्रुति सिन्हा, मनमोहन निरंकारी, आदर्श नंदन गुप्त, रेनुका डंग, ममता धवन, डॉ. भानु प्रताप सिंह, बंटी ग्रोवर।

इन गौसेवकों की सेवाओं को सराहा

नीतू अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, डॉ. निशीथ स्वरूप, विजय कपूर, माधवी कुलश्रेष्ठ, अखिलेश पांडे, कुमुद पांडे, ममता पचौरी, पारुल भारद्वाज, रवि जैन, मोंटी अग्रवाल, रितु जैन, आशा अग्रवाल, रितु वर्मा, कमलेश सिंघल, जगदीप कपूर, सुनीता अलग, डॉ. अरुणा भार्गव, दिनेश भार्गव, रेखा नागपाल, गगन नागपाल, भावना खत्री, रजनीकांता, अरविंद शर्मा, निशा अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, हेमा चौहान, निकिता श्रीवास्तव, प्रतिमा भार्गव, रीता शर्मा, अनीता गौतम, वीनू वर्मा, पूजा भारद्वाज, दीप्ती भार्गव, आरती भार्गव, हिमानी अग्रवाल, पल्लवी स्वरूप, पूनम अग्रवाल, तनू अग्रवाल, पूजा गर्ग, रेनू अग्रवाल, अलका अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, वीना कौशिक, वंदना परिहार, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, अभिलाषा, रतन सर, अनुपम भदौरिया,  बाल गौसेवक वंश अग्रवाल, दिव्यांशी कुलश्रेष्ठ, निकुंज स्वरूप, माधव वर्मा आदि गौसेवकों को सम्मानित किया गया।

मंचासीन हैं आदर्श नंदन गुप्त, बंटी ग्रोवर, ममता धवन, डॉ. भानु प्रताप सिंह और रेनुका डंग।

इन्हें भी सम्मानित किया

कार्यक्रम में उपस्थित सभी साहित्यकार, समाजसेवी अतिथिगण डॉ.आनंद राय, डॉ. सपना गोयल, विनीता मित्तल, आरके कपूर, तरुणा अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रेरणा खंडेलवाल, संजय गुप्त, पूनम भार्गव, नूतन अग्रवाल, रुचि गौर, राखी अग्रवाल, रुचिता कपूर को भी सम्मानित किया गया। गौ सेवा संकल्प ग्रुप के संरक्षक, पदाधिकारियों व पूरे वर्ष के कार्यशील गौसेवकों को भी सम्मान मिला।

Dr. Bhanu Pratap Singh