साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले से ठीक पहले रोहित शर्मा की जगह टीम इंडिया कप्तान नियुक्त किए गए केएल राहुल चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आनन-फानन में ऋषभ पंत को कप्तान बनाया, जबकि हार्दिक पंड्या को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी। इस तरह पंत भी उन खिलाड़ियों में आज शामिल जो जाएंगे, जिन्होंने टीम इंडिया को T20 में लीड किया।
यही नहीं, वह टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करवाएंगे। वह फिलहाल 24 वर्ष 246 दिन के हैं और वह आज टीम इंडिया को लीड करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। यंगेस्ट T20 कप्तान का भारतीय रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है। उन्होंने 23 वर्ष 197 दिन की उम्र में भारतीय T20 टीम की कप्तानी की थी।
दूसरी ओर 2007 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एमएस धोनी को यह जिम्मेदारी 26 वर्ष और 68 दिन की उम्र में मिली थी। विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग और अजिंक्य रहाणे को 28 वर्ष की उम्र में टीम इंडिया को लीड करने का मौका मिला।
-एजेंसियां
- ‘जो राम के नहीं हुए, वे किसी के नहीं हो सकते’: आप सांसद संजय सिंह का भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार, बोले— ‘यूपी में चल रही है उल्लू बनाओ योजना’ - November 24, 2026
- 19 साल पुराने मामले में आजम खान को पुलिस का नोटिस; 2007 में दुकान तोड़ने के केस में पुनर्विवेचना के आदेश, अधिवक्ता को सौंपा गया पत्र - November 24, 2026
- ओवैसी का आजम खान पर शायराना पलटवार: बोले— ‘हमारे पांव का कांटा हमीं से निकलेगा’, धर्मनिरपेक्ष दलों के मुस्लिम नेताओं पर भी उठाए सवाल - November 24, 2026