नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गयी है। इस बयानबाजी के बीच इंडिया गठबंधन में दरार की भी बात कही जाने लगी है। दरअसल, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के बयान के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया।
इसके बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ समेत अन्य नेताओं के बयान ने सियासी हलचल मच दी। यही नहीं, इंडिया गठबंधन के दोनों दलों के बीच हुई इस खींचतान को लेकर भाजपा नेताओं ने भी निशाना साधना शुरू कर दिया है।
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने सपा—कांग्रेस में चल रहे वार के बीच प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, यह तो होने वाला था। उनके पास आपस में लड़ने के लिए बहुत कुछ है। ये एक अवसरवादी गठबंधन है जहां स्वार्थ है टकराव तय है। देश की जनता फैसला करेगी। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था बन रहा है, दूसरी तरफ लोग लड़ रहे हैं। इस देश के लोग सब कुछ जानते हैं।
- लखीमपुर खीरी में दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रांसफार्मर से टकराकर धू-धू कर जली कार, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत और तीन गंभीर - September 7, 2026
- हिंदी फिल्म ‘राघव शास्त्री’ का फर्स्ट लुक कोलकाता के ग्रैंड इवेंट में हुआ लॉन्च अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, सपना चौधरी व कपिल शर्मा शो के कलाकार रहे मौजूद - September 7, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले गरमाई सियासत: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर प्रहार, बोले— ‘बेरोजगार और मुद्दाविहीन हैं सपा प्रमुख’ - September 7, 2026