Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। मांट में आइसोलेशन वार्ड में जाने से मना करने पर तीन कोरोना पॉजिटिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। इन तीनों की तीन दिन पहले रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिब आई थी। इन तीनों ने आइसोलेशन वार्ड में जाने से मना कर दिया। साथ ही इनके घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ भी अभद्रता की गई। सीएचसी प्रभारी डा. विकास जैन ने बताया कि तीनों के खिलाफ कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
करोना पॉजिटिब की संख्या बढ कर 4662 ठीक हुए 4105 एक्टिव केस 457, 100 की मौत
सोमवार को जनपद में करोना पॉजिटिब की संख्या बढ कर 4662 हो गई। जबकि इस बीच ठीक हुए मरीजों की संख्या 4105 हो गई है। मुख्य जिला चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनपद में सोमवार तक कोरोना एक्टिव केसों की कुल संख्या 457 थी जबकि 100 कोरोना पॉजिटिब मरीजों की मौत हो चुकी है।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026