नई दिल्ली: आईपीएल-2025 का खिताब अपने नाम करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू इस समय खिताबी जीत का जश्न मनाने में व्यस्त है। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम का सम्मान समारोह और विक्ट्री परेड आयोजित की गई है। एक तरफ जहां स्टेडियम में जश्न का माहौल था वहीं स्टेडियम के बाहर कुछ लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। स्टेडियम के बाहर दर्शकों की भीड़ जमा है और वहां भगदड़ मच गई है।
इस भगदड़ में समाचार लिखे जाने तक 11 लोगों की मौत की खबर है वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक स्टेडियम के बाहर जो भीड़ थी वो अचानक से बेकाबू हो गई जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ के कारण कई लोग कचुले गए और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों को कराया गया भर्ती
हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं स्टेडियम में मौजूद थी जिससे घायलों को जल्द से जल्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बीच भीड़ नियंत्रण में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोबारा ऐसा न हो इसको लेकर सावधान है।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026