JSW ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) सज्जन जिंदल पर मुंबई में एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया है। महिला पेशे से डॉक्टर है। मुंबई बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 376, 354 और 503 के तहत जिंदल पर FIR दर्ज हुई है।
मामला 24 जनवरी 2022 का है, जिसको लेकर महिला ने फरवरी 2022 में पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन तब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। 5 दिसंबर23 को महिला ने कोर्ट में रिट पिटीशन दायर की, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर 13 दिसंबर 23 को पुलिस ने FIR दर्ज की।
क्या है पूरा मामला?
शिकायत करने वाली महिला ने CNBC-TV18 को बताया कि वो सज्जन जिंदल से पहली बार 8 अक्टूबर 2021 को दुबई में मिली थी। इसके बाद अक्टूबर 2021 से जनवरी 2022 तक दोनों की कई बार मुलाकात भी हुई। इस दौरान जिंदल ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
महिला ने आगे बताया कि 24 जनवरी को पेंटहाउस में स्थित जिंदल के ऑफिस पहुंची जहां उन्होंने उसके साथ रेप किया। FIR के मुताबिक, महिला ने पहली बार 16 फरवरी 2022 को इसकी शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने वहां मामला दर्ज नहीं किया था।
पुलिस ने FIR में देरी के आरोपों से इंकार किया
मुंबई पुलिस FIR दर्ज करने में किसी भी तरह के देरी के महिला के आरोपों से इंकार किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसपर मामले को सेटल करने का भी दबाव बनाया जा रहा था।
1982 में स्टील प्लांट से शुरू हुआ था जिंदल का करियर
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक सज्जन जिंदल ने 1982 में एक स्टील प्लांट के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनी है। JSW स्टील लिमिटेड का मौजूदा मार्केट कैप 2.11 लाख करोड़ है।
Compiled: up18 News
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026