रणदीप हुड्डा एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने कई बायोपिक में काम किया है. इन्हीं में से एक बायोपिक ‘सरबजीत’ है. ये फिल्म साल 2016 में आई थी. इसमें रणदीप हुड्डा ने सरबजीत का किरदार निभाया था. उनके साथ फिल्म में ऋचा चड्ढा और ऐश्वर्या राय भी थीं. ऐश्वर्या ने सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का रोल किया था.
अब जिन पर ये फिल्म बनी थी, यानी की सरबजीत सिंह के कातिल अमीर सरफराज तांबा की हत्या हो गई है. अमीर सरफराज की मौत पर रणदीप हुड्डा का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कर्मा, अज्ञात लोगों को धन्यवाद , मेरी बहन दलबीर कौर को याद कर रहा हूं और स्वपनदीप और पूनम को प्यार भेज रहा हूं, आज शहीद सरबजीत सिंह को न्याय मिला है.”
11 साल पहले हुई थी मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमीर सरफराज तांबा की 14 अप्रैल को पाकिस्तान के लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. तांबा पर इस्लामपुरा इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हमला किया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. कोट लखपत जेल के अंदर अमीर सरफराज तांबा सहित कई कैदियों ने 26 जून 2013 को सरबजीत सिंह पर हमला किया था. इसी में सरबजजीत की मौत हो गई थी. उन्हें 23 साल तक लाहौर की कोट लखपत जेल में रखा गया था.
फिल्म ‘सरबजीत’
रणदीप हुड्डा ने इन्हीं पर बनी ‘सरबजीत’ फिल्म में काम किया था. ओमंग कुमार ने फिल्म का निर्दशन किया था. फिल्म की कहानी सरबजीत पर थी, जो अनजाने में भारत-पाकिस्तान की सीमा पार कर जाता है और पाकिस्तानी सेना उसे पकड़ लेती है. उसकी बहन दलबीर न्याय के लिए लड़ लड़ती हैं और अपने भाई को निर्दोष साबित करना चाहती हैं.
– एजेंसी
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026