मुंबई (अनिल बेदाग)। 1832 से अपनी समृद्ध विरासत को संजोने वाला देश का अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड पीएनजी ज्वेलर्स अब बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ जुड़ गया है। पीएनजी ज्वेलर्स ने रणबीर कपूर को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कंपनी का कहना है कि इस साझेदारी से ब्रांड की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और मजबूती को नई दिशा मिलेगी।
रणबीर कपूर ने इस सहयोग पर खुशी जताते हुए कहा कि पीएनजी ज्वेलर्स भरोसे और मूल्यों पर खड़ा एक ऐसा ब्रांड है, जिसकी विरासत का वह सम्मान करते हैं। रणबीर कपूर ने कहा, “पीएनजी ज्वेलर्स पीढ़ियों की विरासत को संभालने वाला और विश्वास व मूल्यों पर खड़ा एक ऐसा ब्रांड है, जिसका मैं तहे दिल से सम्मान करता हूँ। परंपरा का सम्मान करते हुए भविष्य की ओर आत्मविश्वास से बढ़ने वाले इस ब्रांड का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खुशी का क्षण है।”
वहीं पीएनजी ज्वेलर्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. सौरभ गाडगिल ने कहा कि रणबीर कपूर का व्यक्तित्व परंपरा और आधुनिकता के संतुलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा,
“रणबीर कपूर ने एक प्रतिष्ठित विरासत को ईमानदारी और प्रासंगिकता के साथ आगे बढ़ाया है। यह साझेदारी केवल दृश्यता तक सीमित नहीं है, बल्कि समान मूल्यों और भविष्य के प्रति साझा दृष्टिकोण पर आधारित है।”
कंपनी के अनुसार इस सहयोग के जरिए पीएनजी ज्वेलर्स अपनी पहचान को विश्वास, विरासत और कालजयी सुंदरता के प्रतीक के रूप में और मजबूत करेगा, साथ ही परंपरा और आधुनिक भारत के बीच एक मजबूत जुड़ाव भी स्थापित करेगा।
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026
- 6 राज्यों के बदले राज्यपाल: चार नई नियुक्ति, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान - October 12, 2026