अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने कहा है कि 22 जनवरी को भव्य और दिव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के दिए गए इंटरव्यू में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, “मंदिर के भू-तल का काम 31 दिसंबर, 2023 तक निश्चय ही पूर्ण होगा. ट्रस्ट के साथ हमारी यही योजना भी थी.”
उन्होंने कहा, “22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. ट्रस्ट ने पूरे देश से ये निवेदन किया है कि यथासंभव अपने गांव में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को मनाएं. प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को निश्चित रूप से दूरदर्शन के माध्यम से दिखाया जाएगा लेकिन सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वो 22 जनवरी को मंदिर आने का प्रयास ना करें.”
इससे पहले खबरें सामने आई थीं कि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन जनवरी, 2024 में होगा. मंदिर के निर्माण कार्य की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं.
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026