जब कहा गया कि ‘मिले मुलायम काशीराम हवा में उड़ गए जय श्रीराम’, तब हमने कुछ नहीं कहा। अब हमने कहा कि ‘मरे मुलायम काशीराम प्रेम से बोलो जय श्रीराम’ तो अब क्यों मिर्ची लगी
उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने ₹51000 का चेक सौंपा, राजकुमार चाहर, डॉ, धर्मवीर प्रजापति, डॉ. धर्मपाल सिंह, विजय शिवहरे ने स्वामी रामभद्राचार्य जी से आशीर्वाद लिया
समापन पर जय श्रीराम सेवा समिति की ओर से 12 अप्रैल को कोठी मीना बाजार पर भजन संध्या में लोकप्रिय गायक कन्हैया मित्तल आएंगे
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. कोठी मीना बाजार में जय श्री सेवा समिति की ओर से चल रही श्री राम कथा महोत्सव में भगवान राम की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। गुरुवार को कथा स्थल पर करीब बीस हजार श्रद्धालु धर्मचक्रवर्ती तुलसी पीठाधीश्वर पद्मभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मुखारबिंद से कथा श्रवण करने पहुंचे। सर्वप्रथम पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, विधान परिषद सदस्य विजय शिहरे ने माल्यार्पण कर रामभद्राचार्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि ऐसे विद्वान हम सबके बीच हैं। इस पृथ्वी पर जो चमत्कार है वह गुरुदेव की वाणी में है। गुरुदेव मेरी पत्नी को मां कहते हैं। मुझे आश्चर्य हुआ तब मुझे गुरुदेव ने बताया यह मेरे पिछले जन्म की मां है। कथा की शुरुआत नलनी निगम के भजन से हुई। समापन पर जय श्रीराम सेवा समिति की ओर से 12 अप्रैल को कोठी मीना बाजार पर भजन संध्या में लोकप्रिय गायक कन्हैया मित्तल आएंगे।
मैं भाजपा का एजेंट नहीं
स्वामी रामभद्राचार्य जी ने अपनी कथा की शुरुआत में कहा कि मैं भाजपा का एजेंट नहीं हूं । भाजपा मेरी एजेंट हो सकती है। जब कहा गया कि ‘मिले मुलायम काशीराम हवा में उड़ गए जय श्रीराम’, तब हमने कुछ नहीं कहा। अब हमने कहा कि ‘मरे मुलायम काशीराम प्रेम से बोलो जय श्रीराम’ तो अब क्यों मिर्ची लगी। हम भी नेता जी का सम्मान करते हैं। अब वो मर तो गए ही हैं। इसमें गलत क्या है।
मुझे 8 दिन जेल में रखा
मुझे जेल में रखा, 8 दिन डंडे खिलाए, 4 दिन तक नजरबंद रहे। मुझे मेरे उत्तराधिकारी से भी नहीं मिलने दिया। तब मैंने संकल्प लिया कि जब अयोध्या का निर्णय आएगा तब मैं वहां कथा करूंगा। 14 जनवरी को मैं कुंडीय यज्ञ करूंगा। इसके लिए मंच पर दिनेश शर्मा, सौम्या और नलनी निगम को भी सेवा देनी है। तभी मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने 51000 का चेक व्यास गद्दी पर महाराज जी को सौंपा।

आगरा का नाम अग्रवन
अग्रवन का का नाम बिगाड़ कर आगरा बना। यहां भगवान कृष्ण द्वारा गाय चराई जाती थी। आगरा भक्तों की नगरी है सौभाग्यशाली धरती है।
आज भी मिलते हैं भगवान
आज भी भगवान मिलते हैं। आज भी भगवान के दर्शन होते हैं। एक बार मैं अकेला था तो मुझे बाथरूम जाना था तब मेरा हाथ पकड़ कर 3 साल का बालक ले जा रहा था।
भारत का अर्थ
जो शास्त्र किसी को नहीं आते वह भजन कर आने लगते हैं। भगवान भारत की रक्षा हमेशा करेंगे। भारत में भगवान का भ जुड़ा हुआ है। भारत का संधि विच्छेद करें तो भ+अरत = भ से भगवान, अ से आदर, रत से प्रेम यानी जिसमें भगवान का आदर भी है और प्रेम भी है।

मुझे जनेऊ पर गर्व
जनेऊ पहनने में लोगों को शर्म आती है। मैं जनेऊ पहनता हूं। मुझे जनेऊ पर गर्व है। जनेऊ में 9 तांगे होती हैं। पहली ओंकार, दूसरी अग्नि, तीसरी सर्प, चौथी विष्णु देवा, पांचवी प्रजापति, छठवीं सातवीं, आठवीं पितृ और नौवी वायु है।
कौन हो सकता है संत
नर्मदा नाम की युवती ने एक बार मुझसे पूछा कि महाराज जी आपके पास कोई पूर्व जन्म की सिद्धि है तो मैंने कहा मेरे पास कोई पूर्व जन्म की सिद्धि नहीं बल्कि मैंने इस जन्म में बहुत श्रम किया है। यह उसका फल है। संत वह है जो राष्ट्र की समस्या का अंत कर दे। वही सन्त बन सकता है जो महिलाओं का सम्मान कर सकता है। हमारे यहां तीन प्रकार की महिलाएं होती हैं। जिनके पति नहीं वह विधवा, सौभाग्यवती हो तो सधवा, जिनका विवाह न हुआ हो वह अबला होती है।
मॉरीशस का नाम कैसे पड़ा
विश्वामित्र के यज्ञ की 6 दिन रक्षा राम जी ने की, परंतु सातवें दिन दानव यज्ञ में विघ्न डालने पहुंचा। उसे दूर फेंक दिया। जहां मॉरिस को फेंका आज उस देश का नाम मॉरीशस पड़ा।
जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ आक्रोश, समाजवादी पार्टी ने थाना सदर में दी तहरीर
भारतीय संस्कृति की ओर लौटना होगा
प्रातः काल रघुवर अपनी माता पिता को प्रणाम करते हैं। माता पिता को प्रणाम करने पर लंबी आयु, विद्या और बल मिलता है। एक बार फिर अपनी भारतीय संस्कृति की ओर लौटना होगा, वैदिक संस्कृति की ओर लौटना होगा।
8 अप्रैल को राम कथा में
शुक्रवार को कथा में राम जी और सीता जी के विवाह का वर्णन श्रद्धालुओं के समक्ष किया जाएगा। कथा स्थल को विवाह के पंडाल की तरह सजाया जाएगा।
यह रहे पांचवे दिन के यजमान
मुख्य यजमान धन कुमार जैन शालिनी जैन रहे। वही दैनिक यजमान विष्णु अग्रवाल, वीरेंद्र सिंघल, विजय अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, संतोष मित्तल, सुग्रीव चौहान और मनीष गोयल रहे। प्रसाद वितरण की व्यवस्था आलोक अग्रवाल द्वारा की गई।
यह रहे मौजूद
राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक प्रो. धर्मपाल सिंह, विजय शिवहरे, गौरव बंसल, केशव अग्रवाल, अजय गर्ग, हरिनारायण चतुर्वेदी, सुशीला चौहान, सुदेश वर्मा दिनेश अग्रवाल, सुनील मित्तल, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
- आध्यात्मिक उल्लास से गूंज उठा दादाबाड़ी आगरा का 24 जिनालय, ध्वजा परिवर्तन महोत्सव में जैन धर्म की गौरवशाली परंपरा का भव्य उत्सव - March 4, 2025
- रंग नहीं, काबिलियत है असली पहचान; रंग भेद को चुनौती देगा नया शो ‘जमुनीया’ - March 4, 2025
- यूपी में आगरा के डीसीपी सिटी सूरज राय समेत आठ आईपीएस का तबादला, जानिए किसे मिली कंहा तैनाती! - March 4, 2025