फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी को चेक बाउंस मामले में आज यानी शानिवार को जामनगर कोर्ट ने सजा सुनाई है। कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को 2 साल की सजा सुनाते हुए 2 करोड़ रुपए भरने का आदेश दिया है। पूरे मामले की बात करें तो राजकुमार संतोषी ने जामनगर के एक बिजनेसमैन अशोकलाल से 1 करोड़ रुपये उधार लिए थे। उन्होंने समय रहते उधार लिए रुपए नहीं चुकाए। ऐसे में अशोकलाल ने राजकुमार पर जामनगर की अदालत में मामला दर्ज कराया था।
राजकुमार संतोषी और अशोकलाल क्लोज फ्रेंड थे
अब इसी मामले में जामनगर कोर्ट ने अपना बड़ा फैसला सुनाया है। अशोकलाल के वकील ने बताया था कि एक समय था जब राजकुमार संतोषी और अशोकलाल क्लोज फ्रेंड हुआ करते थे। ये मामला साल 2015 का है, जब प्रोड्यूसर ने अशोकलाल से पैसे उधार के तौर पर लिए थे।
2019 में राजकुमार संतोषी जामनगर कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश हुए थे। राजकुमार ने एक बार अशोकलाल को पैसे चुकाने के लिए 10 लाख रुपए के 10 बैंक चेक दिए थे, लेकिन वो सभी चेक दिसंबर 2016 में बाउंस हो गए।
चेक बाउंस होने के बाद अशोकलाल ने राजकुमार से बात करने की कोशिश की। दरअसल, चेक बाउंस होने की बात वो उनसे बताना चाहते थे। लेकिन किसी कारण उनकी बात नहीं हो पाई। मामले से परेशान होकर अशोकलाल ने जामनगर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बता दें कि मामला कोर्ट में दर्ज होने के बाद भी राजकुमार संतोषी लगभग 18 बार सुनवाई में नहीं पहुंचे।
शुरुआत में कोर्ट ने राजकुमार संतोषी से कहा था कि उन्हें हर बाउंस हुए चेक के लिए अशोकलाल को 15 हजार रुपए देने होंगे। लेकिन अब कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुना दिया है। अब उन्हें उधार की दोगुनी रकम अशोक लाल को देनी पड़ेगी।
-एजेंसी
- Samartha Fertility and IVF Launches Affordable Mass IVF Program at Just Rupees 85,000 Per Cycle - June 6, 2025
- अयोध्या राम मंदिर का प्रसाद भेजने के नाम पर 3.85 करोड़ रुपए की ठगी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार - June 6, 2025
- वृक्षारोपण कर आगरा के होटल व्यवसायियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश - June 6, 2025