Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।
सांसद चाहर ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर देशभर के किसानों में खुशी की लहर दौड़ रही है। यह सम्मान करोड़ों किसानों के लिए एक गौरव का क्षण है और उनके योगदान को स्वीकार करने का प्रतीक है।
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि एक किसान होने के नाते, मैं इस सम्मान से अत्यंत प्रसन्न हूं। चौधरी चरण सिंह जी किसानों के हितैषी थे और उन्होंने किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किए। उनके विचार और नीतियां आज भी किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। यह सम्मान किसानों की शक्ति और उनके योगदान को दर्शाता है। यह किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने से देशभर के किसानों में उत्साह का माहौल है।
उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि के इस महान योद्धा को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करके, मोदी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है और किसानों के योगदान को मानते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया है। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।
श्री चाहर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है। चौधरी चरण सिंह जी को देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाना हर किसान का सम्मान है।
- लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बीच ओम बिरला का फैसला, निर्णय तक नहीं संभालेंगे कुर्सी - February 10, 2026
- Agra News: इरादतनगर हत्याकांड में वांछित आरोपी सनी उर्फ कालीचरन गिरफ्तार - February 10, 2026
- आगरा में गांजा तस्करों पर पुलिस का प्रहार, निबोहरा में 10 किलो गांजे के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार - February 10, 2026