मुंबई: भारतीय उद्यमिता और नवाचार (Innovation) के क्षेत्र में एक नई क्रांति का सूत्रपात करते हुए, जाने-माने अभिनेता और लोकप्रिय टीवी होस्ट राजीव खंडेलवाल को गौतम अदाणी की महत्वाकांक्षी देशव्यापी पहल ‘वंदे भारतम’ का एम्बेसडर और होस्ट नियुक्त किया गया है। यह पहल देश के उन दूरदराज के इलाकों और छोटे शहरों के प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए शुरू की गई है, जिनमें कुछ कर दिखाने का जज्बा तो है, लेकिन उन्हें सही पहचान की दरकार है।
इन्नोवेटर्स और बदलावकर्ताओं की प्रेरक यात्रा
इस पहल के माध्यम से राजीव खंडेलवाल देशभर के उन इनोवेटर्स, उद्यमियों और बदलाव लाने वाले नायकों की अनसुनी कहानियों को दुनिया के सामने लाएंगे, जिन्होंने अपने नवाचारों से स्थानीय स्तर पर प्रभाव डाला है। यह कार्यक्रम भारत की भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता को समेटते हुए 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 800 से अधिक जिलों से प्रतिभागियों को खोजेगा।
ग्रैंड फिनाले और अहमदाबाद का विशेष कार्यक्रम
‘वंदे भारतम’ पहल का लक्ष्य एक लंबी चयन प्रक्रिया के बाद 75 फाइनलिस्ट को चुनना है। ये चयनित प्रतिभागी अहमदाबाद में आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बनेंगे।
क्या बोले राजीव खंडेलवाल और गौतम अदाणी?
इस जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित राजीव खंडेलवाल ने कहा, “भारत के छोटे शहरों और गाँवों में अद्भुत प्रतिभाएँ छिपी हैं। इन अनदेखे प्रतिभाशाली लोगों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली इस मुहिम का हिस्सा बनना मेरे लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है।”
वहीं, गौतम अदाणी ने इस पहल के पीछे के विजन को साझा करते हुए कहा कि, “भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही अवसर और मंच की आवश्यकता है। ‘वंदे भारतम’ का उद्देश्य इसी कमी को पूरा करना है ताकि देश के युवा उद्यमी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकें।”
आवेदन प्रक्रिया शुरू
‘वंदे भारतम’ पहल के लिए पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया 24 जून से शुरू हो चुकी है। यह मंच उन सभी महत्वाकांक्षी लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो अपने अभिनव विचारों से समाज और अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प रखते हैं।
-अनिल बेदाग
- आगरा के जगदीशपुरा में दुकान और प्लॉट खाली कराने को लेकर विवाद: भाजयुमो नेता समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - September 26, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ईसीआई की अहम बैठक: फॉर्म-6 और एसआईआर विवाद पर आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, कई कड़े प्रशासनिक फैसले - September 26, 2026
- वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत: चौथी मंजिल से गिरने से गई जान, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल - September 26, 2026