यूपी के लगभग सभी जिलों में कुछ दिनों से मॉनसून सक्रिय है। जिसकी वजह से राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इस बीच संगम नगरी प्रयागराज से बलिया तक 17 जिले बाढ़ की चपेट में है। वाराणसी समेत कई शहरों में नदियां उफान पर है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भी बारिश की चेतावनी जारी की है। सोमवार को प्रदेश के 46 जिलों में भीषण बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने यूपी के तराई और आगरा मंडल के करीब 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, अन्य 31 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 64 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी संभावना है। जिन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाके शामिल हैं।
दूसरी तरफ, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अलीगढ़, कासगंज, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन व आसपास के इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस बीच लखनऊ में लगातार बारिश को देखते हुए सोमवार को 12 वीं क्लास तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
साभार सहित
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026