यह खबर उन लोगों के लिए राहत देने वाली है जिन्हें अचानक रेल यात्रा पर जाना होता है और तत्काल टिकट बुकिंग में परेशानी आती है। तत्काल टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए रेलवे ने अलग से ऐप लॉन्च कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस ऐप को Confirm Ticket App नाम दिया गया है, जिसे आसानी से मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है और टिकट बुकिंग की जा सकती है। यात्री अब अपने घर बैठे आराम से आपातकालीन तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। कंफर्म टिकट ऐप की मदद से यात्री विभिन्न ट्रेनों में सीट की उपलब्धता देख सकते हैं। यह ऐप संबंधित रूट पर उपलब्ध सभी तत्काल टिकटों को भी दिखाएगा। यात्रियों को अब इस ऐप पर विवरण प्राप्त करने के लिए ट्रेन नंबर दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि Confirm Ticket App मुफ्त टिकट रद्द करने की सुविधा भी देता है।
रिपोर्ट के मुताबिक ऐप लॉग इन करते समय निजी जानकारी को सेव करने की भी सुविधा देता है। ऐसा करने से यात्रियों का समय बचता है। यानी हर बार जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। हालांकि, तत्काल बुकिंग सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करती है। इस ऐप में टिकट प्रतीक्षा सूची दिखाई देगी। वहीं भुगतान के बाद टिकट उपलब्ध है तो कंफर्म टिकट मिल जाएगा।
तत्काल बुकिंग मानदंडों के अनुसार टिकट 10 बजे से बुकिंग के लिए खुले होंगे, जिसके बाद यात्री अपनी ऑनलाइन बुकिंग और ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
Confirm Ticket App को गूगल प्ले स्टोर और आईआरसीटीसी नेक्स्ट जेनरेशन ऐप के जरिए से डाउनलोड किया जा सकता है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर भी ब्योरा दिया गया है। ऐप के जरिए भी तत्काल टिकट के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
-एजेंसियां
- औरैया में 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 साल की यूट्यूबर की सगाई का निकला फर्जी ड्रामा: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रचा गया था स्वांग - October 20, 2026
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया हब बनेगा यूपी, योगी सरकार को दिग्गज टेक कंपनियों से मिले 25 से अधिक प्रस्ताव - October 20, 2026
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026