नई दिल्ली। भारत के 16 साल के ग्रैंडमास्टर आर प्रागननंदा ने ऑनलाइन खेले गए रैपिड शतरंज टूर्नामेंट (Rapid Chess Tournament) एयरथिंग्स मास्टर्स में बड़ा उलटफेर किया है। उन्होंने वर्ल्ड के नंबर वन चेस खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। सोमवार सुबह खेले गए गेम में प्रागननंदा ने काले मोहरों से खेलना शुरू किया और कार्लसन को 39 चाल में ही मात दे दी।
12वें नंबर पर पहुंचा भारतीय सितारा
इस जीत के बाद प्रागननंदा 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं और भारतीय ग्रैंडमास्टर के 8 पॉइंट हो गए हैं। उन्होंने इससे पहले केवल लेव आरोनियन के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इसके अलावा उन्होंने दो बाजियां ड्रॉ खेलीं, जबकि 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। प्रागननंदा ने अनीश गिरि और क्वांग लीम के खिलाफ बाजियां ड्रॉ कराई थीं, जबकि एरिक हैनसेन, डिंग लिरेन, जान क्रिजस्टोफ डूडा और शखरियार मामेदयारोव से उन्हें हार झेलनी पड़ी थी।
इयान नेपोमनियाचची टूर्नामेंट में टॉप पर
कुछ महीने पहले नॉर्वे के कार्लसन से वर्ल्ड चैम्पियनशिप का मुकाबला हारने वाले रूस के इयान नेपोमनियाचची 19 पॉइंट के साथ टॉप पर टूर्नामेंट में टॉप पर हैं। हर एक जीत पर खिलाड़ी को 3 पॉइंट और ड्रॉ पर 1 अंक मिलता है। फर्स्ट स्टेप में अभी 7 दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं।
12 साल की उम्र में तोड़ा था विश्वनाथन आनंद का रिकॉर्ड
प्रागननंदा 2018 में जब 12 साल के थे, तभी उन्होंने भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उन्होंने ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया था। विश्वनाथन ने 18 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया था। इससे पहले प्रागननंदा 2016 में यंगेस्ट इंटरनेशनल मास्टर बनने का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं।
– एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026