राहुल गांधी बोले, सिर्फ 2% लोगों ने हिंदुस्तान पर कब्जा कर लिया है

POLITICS

Bharat jodo nyay yatra: संगम की पवित्र धरती पर युवाओं के साथ अत्याचार हो रहा है…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कुछ समय पहले मैंने एक वीडियो में देखा कि BJP का एक नेता आदिवासी युवा पर पेशाब कर रहा था। आखिर ये कैसी सोच है? ये BJP की विचारधारा है। ये सिर्फ आदिवासियों के साथ ही नहीं.. SC, ST और गरीबों के साथ हो रहा है।

उन्होंने कहा, आप ‘वनवासी’ नहीं हैं, आप हिंदुस्तान के असली मालिक हैं। इसी बात को समझकर कांग्रेस ने ट्राइबल बिल, पेसा कानून और भूमि अधिग्रहण बिल दिया। आपकी जमीन आपको वापस दी क्योंकि हम आपको ‘आदिवासी’ मानते हैं। साथ ही कहा, मध्य प्रदेश में करीब 24% और पूरे देश में 8% आदिवासी हैं। लेकिन..जब आप देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट की लिस्ट देखेंगे, आपको एक भी मालिक आदिवासी वर्ग का नहीं मिलेगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, सिर्फ 2% लोगों ने हिंदुस्तान पर कब्जा कर लिया है। अडानी जी सेब, एयरपोर्ट, पोर्ट, फूड स्टोरेज का बिजनेस करते हैं और आप सिर्फ देखते ही रह जाते हैं। आप लाखों रुपए खर्च कर पढ़ाई करते हैं, लेकिन जब रोजगार का समय आता है तो आपके पास रोजगार नहीं होता है। क्योंकि PM मोदी ने GST, नोटबंदी कर छोटे व्यपारियों को खत्म कर दिया है।

इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस की गारंटी का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि, केंद्र में सरकार बनते ही देश में जातिगत जनगणना करवाएंगे और किसानों को MSP की कानूनी गारंटी देंगे।

-एजेंसी

Dr. Bhanu Pratap Singh