रायबरेली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। हरचंदपुर पहुंचने के बाद उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हमे पहले चुनाव परिणाम में दाल में कुछ काला नजर आता था लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम देखने के बाद वोट चोरी के ब्लैक एंड वाइड सबूत मिले हैं।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि, चुनाव को चोरी किया जा रहा है। जनता से उनका हक छीना जा रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। हम सब संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने होटल शांति ग्रैंड में प्रजापति समाज की बैठक को संबोधित किया और शहर में अशोक स्तंभ का लोकार्पण किया।
बता दें कि, दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे हैं। इससे पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना समेत अन्य नेता वहां पर मौजूद रहे। यहां से राहुल गांधी रायबरेली के निकल गए। वहीं, बछरांवा कस्बे के मुख्य चौराहे के पास बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का विरोध किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हरचंदपुर में प्राथमिक विद्यालय के निकट पोस्टर बैनर के साथ राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए। इससे राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है।
साभार सहित
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026