नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को ऐलान किया कि राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद बनेगे रहेंगे। जबकि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड लोकसभा से उपचुनाव पार्टी प्रत्याशी होंगी।
LIVE: Press Conference | New Delhi https://t.co/8MmMVPgPfi
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 17, 2024
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद देशभर में सियासी दल आंतरिक बैठक कर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक की और राहुल गांधी की संसदीय सीट को लेकर फैसला किया। बैठक के बाद खरगे ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ेंगे और रायबरेली अपने पास रखेंगे। इस मीटिंग में सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए।
कांग्रेस आलाकमान की यह बैठक राहुल गांधी के रायबरेली या वायनाड सीट छोड़ने पर मची ऊहापोह को लेकर आयोजित की गई थी। इस मीटिंग में सत्र में कांग्रेस की रणनीति को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
Compiled by up18News
- आगरा में भट्टी पूजन के साथ हुआ 18वें श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ: 1 से 5 सितंबर तक महालक्ष्मी मंदिर में सजेगा श्रीकृष्ण भक्ति का दरबार - August 29, 2026
- ताजमहल देखने गया 12 वर्षीय बालक यमुना नदी में डूबा, बचाने कूदा साथी लेकिन नहीं मिला सुराग; तलाश जारी - August 29, 2026
- सीतापुर में चोरी का अनूठा मामला: जेवर और कीमती सामान के साथ 30 किलो चीनी भी चुरा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी - August 28, 2026