केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने मंगलवार को एक बार फिर राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का टारगेट सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी है जबकि मोदी का टारगेट देश का विकास है। उन्होंने राहुल गांधी पर डरपोक ना होने का ढोंग करने का भी आरोप लगाया।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अपनी पॉलिटिकल बौखलाहट में राहुल गांधी का मोदी जी के प्रति विष, देश के अपमान में परिवर्तित हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करते-करते पूरे OBC समाज का अपमान करना भी उन्होंने उचित समझा।
स्मृति ईरानी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की इमेज पर प्रहार करने के लिए राहुल गांधी विदेश में झूठ बोला… देश में झूठ बोला… संसद में झूठ बोला। ये वो व्यक्ति है जो सुप्रीम कोर्ट के सामने नाक रगड़ कर माफी मांगते हैं और आज ढोंग करते हैं डरपोक ना होने का।
उन्होंने कहा कि इनका ना तो लोकतंत्र से सरोकार है, ना OBC समाज के प्रति कोई सम्मान रखते हैं। उनका टारगेट सिर्फ मोदी है और मोदी का टारगेट देश का विकास है। अदालत ने राहुल गांधी को किसी एक व्यक्ति का अपमान करने के मामले में नहीं बल्कि पूरे समुदाय का अपमान करने के लिए दोषी माना है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब गांधी परिवार ने दलित या पिछड़े वर्ग के लोगों का अपमान करने की कोशिश की है। जब एक आदिवासी समुदाय से आने वाली महिला राष्ट्रपति बनीं थी, तो कांग्रेस के सदस्यों ने गांधी परिवार के निर्देश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी अपमान किया था।
इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वह लोग (भाजपा) उनको (राहुल गांधी) कमजोर करने की पूरी कोशिश करेंगे। वह अपनी मां के यहां जाकर रह सकते हैं या अगर हमारे पास आएंगे तो हम अपने घर में जगह देंगे। मैं सरकार के डराने, धमकाने वाले इस रवैये की निंदा करता हूं। ऐसा बहुत बार हुआ है कि हम (सांसद) 3-4 महीने बिना घर के रहे हैं।
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023