Agra, Uttar Pradesh, India. राधास्वामी मत के अधिष्ठाता दादाजी महाराज (प्रो. अगम प्रसाद माथुर) की बहन श्रीमती संतोष माथुर पत्नी स्व. राजेन्द्र दयाल माथुर का सोमवार को प्रातः 6:30 निधन हो गया। वे 88 वर्ष की थीं। उठावनी सत्संग बुधवार 8 सितम्बर, 2021 को शाम 4:00 से 5:00 बजे तक हजूरी भवन परिसर में होगा। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते सत्संग का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।
श्रीमती संतोष माथुर हजूरी भवन, पीपल मंडी में ही निवास करती थीं और आरंभ से ही सतगुरु सेवा, सतसंग व भजन में लीन रहती थी। उनकी आत्मीयता एवम सहनशीलता उनके नाम को सार्थक करती थी। छोटों को प्यार और बड़ों को सम्मान देना उनका विशेष गुण था। उन्होंने अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्रियों को छोड़ा है। शोकाकुल वातावरण में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से: अनुपूरक बजट के साथ राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सदन में हो सकता हैं महासंग्राम - July 21, 2026
- सोनभद्र के ओबरा-सी पावर प्लांट की दोनों इकाइयां ठप, उमस भरी गर्मी के बीच यूपी में बिजली कटौती की आशंका - July 21, 2026
- जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, सूरत में श्रद्धा से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा - July 21, 2026